फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's veiled attack on MK Stalin in Tamil Nadu, says some people keep crying

PM Modi In Tamilnadu: 'कुछ लोगों की रोने की आदत होती है', स्टालिन पर पीएम का तंज; तमिल भाषा को लेकर कही ये बात

Sun, 06 Apr 2025 04:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना भी साधा और कहा कि कुछ लोगों की हमेशा रोते रहने की आदत होती है। उन्होंने एमके स्टालिन के राज्य को पर्याप्त धन आवंटित न करने के आरोपों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
PM Modi's veiled attack on MK Stalin in Tamil Nadu, says some people keep crying
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में तमिलनाडु को अधिक धनराशि दी है, लेकिन कुछ लोग इस लेकर रोते ही रहते हैं। उन्होंने डीएमके नेताओं पर तमिल की जगह अंग्रेजी में अपने पत्रों पर हस्ताक्षर करने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi: 'श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार', तमिलनाडु को 8300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी
विज्ञापन


'तमिल भाषा में यहां के नेता नहीं करते हस्ताक्षर'
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि तमिल भाषा और तमिल विरासत दुनिया के हर कोने तक पहुंचे। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है जब मुझे तमिलनाडु के कुछ नेताओं से पत्र मिलते हैं, उनमें से किसी पर भी तमिल भाषा में हस्ताक्षर नहीं होते हैं। अगर हमें तमिल पर गर्व है, तो मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि कम से कम अपने नाम पर तमिल में हस्ताक्षर करें'।
विज्ञापन
विज्ञापन




तमिलनाडु का रेल बजट भी सात गुना बढ़ा- पीएम
तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्टालिन का नाम लिए बिन कहा, केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में राज्य के विकास के लिए पिछली सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक धन आवंटित किया है। उन्होंने कहा,  2014 से अब तक हमने तमिलनाडु के विकास के लिए जितना धन मुहैया कराया है, वह सत्ता में रहने के दौरान इंडी गठबंधन की तुलना में तीन गुना अधिक है। उस समय डीएमके इंडी गठबंधन का हिस्सा थी। तमिलनाडु का रेल बजट भी सात गुना बढ़ गया है। कुछ लोगों को बिना वजह रोने की आदत होती है, वे इस पर रोते रहते हैं।



यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: 'तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा के लिए परिसीमन पर करें विचार', सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील

तमिल भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू करें- मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं तमिलनाडु सरकार से तमिल भाषा में मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू करने का आग्रह करूंगा ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकें। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारे देश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए विदेश न जाना पड़े। पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु को 11 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed