फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi’s oath-taking ceremony: Bangladesh PM Sheikh Hasina and Nepal PM Prachanda confirms attendance

NDA Government: मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी, इन देशों के प्रधानमंत्रियों ने स्वीकारा न्योता

Thu, 06 Jun 2024 12:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से फोन पर बातचीत की। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और इन नेताओं ने इसे स्वीकार भी कर लिया।

विज्ञापन
PM Modi’s oath-taking ceremony: Bangladesh PM Sheikh Hasina and Nepal PM Prachanda confirms attendance
शपथ ग्रहण समारोह का इन देशों के प्रधानमंत्रियों ने स्वीकारा न्योता - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में आठ या नौ जून को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कई विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। बांग्लादेश और नेपाल के प्रधानमंत्रियों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इन देशों को भेजा न्योता
एक दिन पहले जानकारी आई थी कि शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


मोदी को मिल रहीं बधाइयां
सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने पुष्टि की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले हसीना और उनके नेपाल समकक्ष दहल ने 18वीं लोकसभा चुनावों में एनडीए की जीत के लिए नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिक घोषणा जल्द
एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी ने बुधवार को प्रचंड के नाम से मशहूर दहल से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह निमंत्रण दिया था। इस पर दहल ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की थी। अधिकारी ने आगे कहा कि दहल के समारोह में शामिल होने की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

कल हसीना होंगी रवाना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए भाषण लेखक एम नजरुल इस्लाम ने बताया कि नरेंद्र मोदी से निमंत्रण मिलने के बाद प्रधानमंत्री हसीना उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कल ढाका से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि शेख हसीना दोपहर में एक विशेष उड़ान से ढाका से रवाना होंगी और नौ जून की दोपहर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगी।

समारोह से इतर द्विपक्षीय बैठकों की संभावना के बारे में पूछे जाने पर इस्लाम ने कहा, 'हालांकि इस तरह की बैठक की अभी पुष्टि नहीं हुई है, नेताओं के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल बहुत कम होंगे।' 


शेख हसीना ने बांग्लादेश और भारत के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा, 'भारत हमारा परखा हुआ और वफादार पड़ोसी है। भारत और बांग्लादेश के बीच हमारे अच्छे संबंध हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed