फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's farmer Kalyan rally in Shahjahanpur today

LIVE : शाहजहांपुर पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में किसान कल्याण रैली को करेंगे संबोधित

Sat, 21 Jul 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's farmer Kalyan rally in Shahjahanpur today
शाहजहांपुर पहुंचे पीएम मोदी

अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद यूपी के शाहजहांपुर में पीएम मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। चुनावी साल में पीएम मोदी आज शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रोजा के रेलवे ग्राउंड में किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी किसान कल्याण रैली में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। शाहजहांपुर में खाद कारखाने की अरसे से चली आ रही मांग को पीएम मोदी पूरा कर सकते हैं। कृषि विश्वद्यालय या फिर रोजा रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की भी घोषणा कर सकते हैं। दो महीने के भीतर पांचवी बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे मोदी की इस रैली की सफलता को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। विपक्षी दलों की सरकारों में किसानों को होने वाली दुश्वारियां भी उनके निशाने पर रहेंगी। केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के किसान हितैषी फैसलों के साथ प्रधानमंत्री पिछले दिनों घोषित समर्थन मूल्य को भी विपक्ष पर हमले का हथियार बना सकते हैं। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी रहेंगे।

विज्ञापन

 
ये है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री आज विशेष विमान से दिल्ली से बरेली स्थित 11:40 बजे त्रिशूल एयरबेस पर उतरेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उन्हें रिसीव करेंगे। उनसे पहले सीएम लखनऊ से सुबह 10 बजे त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगे। बाद में पीएम और सीएम एक साथ बरेली से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शाहजहांपुर के रोजा स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक 'किसान कल्याण रैली' को संबोधित करने के बाद वापस बरेली होते हुए दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन

 
सभास्थल पर लगवाया गया है वाटर प्रूफ टेंट
खराब मौसम के चलते सभास्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगवाया गया है। रैली में सुरक्षा को लेकर 14 पुलिस अधीक्षक तथा 14 अपर पुलिस अधीक्षकों समेत तकरीबन 4000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा केन्द्रीय बल की 21 कंपनियां भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3 लाख किसानों के जुटने की उम्मीद
भारतीय जनता पार्टी ने इस किसान कल्याण रैली में करीब 3 लाख किसानों के जुटने का दावा किया है। इस रैली में शाहजहांपुर समेत आसपास के बदायूं, बरेली, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत और लखीमपुर जिलों के लोगों के आने का भी दावा किया गया है। शाहजहांपुर में मोदी का किसानों को संबोधित करना भाजपा के लिए काफी अहमियत रखता है।

इन्हें बना सकते हैं मुद्दा
शाहजहांपुर में किसानों के लिए घोषित समर्थन मूल्य और गन्ना की कीमतों में बढ़ोतरी जैसी बातें तो शामिल ही होंगी। साथ ही वह 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की तैयारियों का भी संदेश दे सकते हैं। किसान कर्ज माफी, नीम कोटेड यूरिया, बीज, खाद और दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी का किसानों के खाते में सीधे भेजकर भ्रष्टाचार से मुक्त करने के अलावा जीरो बजट खेती, आर्गेनिक खेती, किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए किए जा रहे कामों का उल्लेख करते हुए विपक्ष को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। इस बीच, भाजपा के प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन शुक्रवार को यहां कहा कि रैली को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह है। कल की रैली में जुटने वाली भीड़ इसका प्रमाण होगी। सरकार के फैसलों से किसान खेती को लेकर काफी उत्साहित हैं।



मध्यम या भारी बारिश की भविष्यवाणी
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने शुक्रवार रात से रविवार तक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत रुहेलखंड मंडल में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम या भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। डॉ. कुशवाहा के अनुसार दक्षिण-पूरब मानसूनी हवाएं चलने से शुक्रवार की रात से बादल बने हुए हैं। शुक्रवार रात से शनिवार को दिन में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यह भविष्यवाणी सच साबित होने पर रैली में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed