फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's emotional appeal to gujarat for record voting to beat congress

गुजरात: 2nd फेज की वोटिंग से पहले पीएम ने की भावुक अपील, किए कई ट्वीट्स

Tue, 12 Dec 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's emotional appeal to gujarat for record voting to beat congress
पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम खत्म हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर गुजरात की जनता से भावुक अपील की। मोदी ने ट्वीट किया 'भाईयों-बहनों 14 नवंबर के दिन भाजपा के लिए रिकॉर्ड वोटिंग कर बहुमत देकर हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करें।'

विज्ञापन


विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा 'विपक्ष ने गुजरात और मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इससे गुजराती भी आहत हुए हैं। इन झूठ और नकारात्मक्ता का गुजरातवासी जवाब दें।'
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'केंद्र सरकार और गुजरात सरकार मिलकर काम करेंगे। हमारा जोड़ एक और एक 2 का नहीं बल्कि 11 का होगा।' चुनाव प्रचार के दौरान गुजरातवासियों ने मुझे बेहद प्यार दिया। इस प्यार ने मुझे ताकत और साहस दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले प्रधानमंत्री गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह यहां साबरमती नदी से सी-प्लेन में सवार होकर मेहसाणा जिले में स्थित धरोई डैम पहुंचे और वहां से सड़क के जरिए बनासकांठा जिले से होते हुए अंबाजी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। 

मोदी ने अहमदाबाद पश्चिम से पुराने शहर को जोड़ने वाले सरदार पुल के निकट से एकल इंजिन सी-प्लेन से उड़ान भरी। देश में इस तरह के विमान की यह पहली उड़ान थी। अपनी तरह के इस पहले आयोजन को देखने के लिए साबरमती के किनारे भारी भीड़ उमड़ी। सी-प्लेन के उड़ान भरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री के विमान में सवार होने के लिए विशेष जेटी बनाई गई थी। विमान मेहसाना में धरोई बांध के जलाशय में उतरा। 


इसके बाद प्रधानमंत्री धरोई डैम से सड़क के जरिए करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अंबाजी मंदिर कस्बा पहुंचे। मोदी यहां अपने वाहन से खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी कर रहे थे। इस दौरान लोग सड़क के किनारे खड़े होकर प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए। यह पूरा नजारा किसी रोड-शो के जैसा था। मंदिर में प्रधानमंत्री ने करीब 15 मिनट तक अंबा माता की पूजा-अर्चना की और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह धरोई डैम लौटे जहां से सी-प्लेन में सवार होकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। 

सोमवार को रैली में इस कार्यक्रम का किया था एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा था कि देश के इतिहास में पहली बार एक सी-प्लेन मंगलवार को साबरमती नदी में उतरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अहमदाबाद में रोड शो की योजना बनाई थी लेकिन इसकी इजाजत नहीं मिली। मेरे पास समय था इसलिए मैंने सी-प्लेन के जरिए अंबाजी जाने का फैसला लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed