फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi, rupee, RBI, in Top 8 Google Trends, Trump-Hillary 9th position

गूगल ट्रेंड के टॉप 8 में पीएम मोदी, रुपया और RBI, ट्रंप-हिलेरी 9वें पायदान पर 

Wed, 09 Nov 2016 02:23 AM IST
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
PM modi, rupee, RBI, in Top 8 Google Trends, Trump-Hillary 9th position
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार देर शाम देश के नाम संबोधन के साथ सोशल मीडिया भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से रंगीन हो गया। गूगल ट्रेंड में यह पहला मौका था जब टॉप ऐट में मोदी, भारतीय रुपये, भारतीय रिजर्व बैंक रहा। जबकि मोदी की घोषणा से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और हिलेरी नौंवे पायदान पर पहुंच गया। सर्च ईंजन में आधे घंटे में पांच लाख यूजर्स ने ऑनलाइन मोदी को सुना। अमेरिका ट्रंप और हिलेरी के वोटों की गिनती में तो भारत पांच सौ व हजार रुपये के नोट गिनने में बिजा था। 
विज्ञापन


फेसबुक पर यूजर्स व शिक्षाविद्ध कुमार राम कृष्ण ने अन्य शिक्षकों को बधाई देते हुए लिखा है कि भारत सरकार को बधाई,पांच सौ व हजार रुपये बंद। अब सिर्फ कागज का टुकड़ा है। हरियाणा सरकार की ब्यूरोक्रेट सुमिता मिश्रा लिखती हैं कि यह एक बेहद अच्छा फैसला है। काला धन रखने वालों पर मास्टरस्ट्रोक है। यूजर्स सुदेश लिखते हैं कि मोदी को बधाई। देर से सही, लेकिन एक साहसिक कदम उठाया है। यह कदम देश के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। देश का नेताओं का हाल खराब होगा। 
विज्ञापन


शंभु नामक यूजर्स लिखते हैं कि मैं पारदर्शी बैग में दस लाख रुपये लेकर जा रहा हूं, देखता हूं कि कौन लूट सकता है? 
वहीं,राजेश राय कहते हैं कि यह तैयारी जो चीज अभी आपको एक हजार रुपये में मिल रही है, वो सीधे दो हजार रुपये में मिलेगी। यह फीलगुड और अच्छे दिनों की हवा निकालने का सबुत है। अर्थव्यवस्था की ऐसी की तैसी का भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने फेसबुक पर अपनी-अपनी गुल्लक तोड़ दी है। बच्चे अपने टूटी गुल्लक  के साथ पीएम मोदी का साथ देते रहे। एक यूजर्स लिखते हैं कि आज मेरी बेटी  सबसे धनी है। उसने अभी अपनी गुल्लक तोड़ी और ढाई हजार रुपये के पचास, दस व  सौ रुपये के नोट निकालें। 
 

व्हाट्सऐप पर छाए कालेधन से जुड़े ये चुटकुले : 

PM modi, rupee, RBI, in Top 8 Google Trends, Trump-Hillary 9th position
व्हाट्सऐप पर छाए कालेधन से जुड़े ये चुटकुले 
- सवाल : पांच सौ व हजार का क्या करेंगे, जवाब: हवन करेंगे, हवन करेंगे। 
- मैं आपके सभी पांच सौ व हजार रुपये  का नोट ले लूंगा। दाम होंगे साढ़े 12 रुपये किलो। 
- चाहे ट्रंप आए या न आए पर मोदी ने 2019 का हिसाब कर लिया। 
- शराब के दुकान से ज्यादा एटीएम पर भीड़। लंबी लाइनों में सौ की मांग।  
- पंद्रह लाख तो आए नहीं, पांच सौ और हजार के नोट भी वापस ले लिए। 
- अमेरिका ट्रंप और हिलेरी के वोटों की गिनती में बिजी है तो भारत पांच सौ और हजार के नोट गिनने में बिजी। 
- स्वर्गीय श्री एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट अब हमारे बीच नहीं रहे। भावभीनी श्रद्धाजंलि। 
- पहले लाल नोट में गांधी थे अब जामुनी रंग के दो हजार के नोट में हम मंगलयान, स्वच्छता का चश्मा संग गांधी भी देखेंगे। 
- चुनाव से पहले पंजाब और उत्तर प्रदेश में नेताओं को अब अस्पताल ही जाना पड़ेगा। जो होगा, अब वहीं होगा। 

गूगल ट्रेंड ने लाल व हरे नोट के साथ बदलें तेवर 
गूगल ट्रेंड में पहली बार लाल व हरे नोट के साथ तेवर बदलें हैं। गूगल ट्रेंड में पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे तो दूसरे नंबर पर भारतीय रुपया व तीसरे पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,चौथे पर भारतीय रुपया व बाजार, पांचवें पर डीडी न्यूज का देश के नाम संबोधन, छठें पर मोदी व रुपये, सातवें पर भारतीय बाजार पर प्रभाव व आठवें पर मोदी व बाजार रहा। जबकि नौंवे स्थान पर अमेरिकी राष्टï्रपति चुनाव 2016 में ट्रंप और हिलेरी रहे व दसवें नंबर पर फिर भारतीय  रुपया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed