फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reaches Manipur he will be addressing the 105th session of the Indian Science Congress

मणिपुर: PM मोदी ने किया भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, कहा-हर मोर्चे पर सरकार कर रही काम

Fri, 16 Mar 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi reaches Manipur he will be addressing the 105th session of the Indian Science Congress
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के इम्फाल में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी के इम्फाल पहुंचते ही गवर्नर नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बिरन सिंह उनको एयरपोर्ट लेने पहुंचे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी मणिपुर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105 वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि यह सदी में दूसरी बार है जब उत्तर-पूर्व में भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए अच्छी बात है।  प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर तेजी से काम कर रही है। पीएम ने कहा कि मणिपुर के विकास के लिए करीब 750 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ। उन्होंने कहा कि इस राज्य की महिला-शक्ति हमेशा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिसर्च देश के विकास में मदद करती है और यह राष्ट्र को आगे ले जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री रिसर्च फैलो को मंजूरी दे दी है। इसके तहत  IISc, IIT, NIT, IISER और IIIT जैसे देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में उज्जवल भविष्य के लिए IIT और IISc में Ph.D  करने के लिए सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इससे देश का युवा आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा। उन्होंने इस दौरान महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को भी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पीएम मोदी ने मणिपुर में एक और पब्लिक मीटिंग में कहा कि जिस तरह से मणिपुर के लोग खुश होते हैं उससे लगता है कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी होती है कि राज्य सरकार पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों में उनकी शिक्षा के लिए अच्छा काम कर रही है। साथ ही लड़कियों की समस्याओं को कम करने लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी इलाके में लड़कियों के लिए एक नया छात्रावास का निर्माण कर रही है। मैं भाग्यशाली हूं मुझे ऐसे छात्रावास का उद्घाटन करने का मौका मिला। 



 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed