{"_id":"5b3185ab4f1c1b8c278b7bae","slug":"pm-modi-rally-every-month-in-up-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में हर महीने होगी पीएम मोदी की रैली, मगहर से मिशन 2019 का होगा आगाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तर प्रदेश में हर महीने होगी पीएम मोदी की रैली, मगहर से मिशन 2019 का होगा आगाज
संतोष सिंह, गोरखपुर
Updated Tue, 26 Jun 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
PM MODI
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत कबीर दास के महापरिनिर्वाण स्थली मगहर से मिशन 2019 का आगाज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हर महीने यूपी में रैली करेंगे। संतकबीरनगर के बाद प्रधानमंत्री की रैली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में होगी। जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इस रैली में प्रधानमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। सिद्धार्थनगर में भी प्रधानमंत्री की रैली होगी। इसकी तारीख अभी तय नहीं है। पर तैयारियों में गोरक्ष प्रांत के भाजपा नेता जुटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 28 जून को संतकबीरनगर के मगहर में होगी। इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मगहर पहुंचे। यहां उन्होंने गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी और आठ जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि यूपी के अलग-अलग मंडल, जिला मुख्यालयों पर अब हर महीने प्रधानमंत्री की रैली होगी। इसकी तैयारियों में पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सामाजिक समरसता की मिसाल मगहर में पहली बार प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इस रैली में जो कुछ होगा, उसका संदेश देश, दुनिया में जाएगा।
पिछड़े जिलों का विकास प्राथमिकता
प्रधानमंत्री की शुरुआती रैलियां आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े जिलों में कराई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पिछड़े जिलों का सर्वांगीण विकास है। केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वांचल के संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और आजमगढ़ का सर्वांगीण विकास नहीं हो सका है। इस सूची में महराजगंज, बस्ती, मऊ, बलिया का भी नाम है। अब इन जिलों में विकास का पहिया तेज करने की रणनीति बनी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां कराई जा रही हैं। पहली रैली संतकबीरनगर तो दूसरी आजमगढ़ में होनी है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सिद्धार्थनगर में भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का ध्यान आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े जिलों के विकास पर है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की यूपी में तमाम रैलियां होंगी। प्रधानमंत्री का विजन श्रेष्ठ है। वह सबका साथ सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी रैली से मगहर, संतकबीरनगर सहित पूर्वांचल को बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है।
डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष भाजपा गोरक्ष प्रांत