फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on Paper leak says its big issue CJP protest Cabinet Meeting video message appeal to student

'पेपर लीक पर आएगा नया कानून': पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कहा- आज कैबिनेट बैठक में होंगे और सख्त फैसले

Fri, 24 Jul 2026 12:05 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Jul 2026 12:05 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलनरत छात्रों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए और कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अब तक कई कार्रवाई की जा चुकी हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना और उनकी शैक्षणिक प्रक्रिया प्रभावित न होने देना है।

विज्ञापन
PM Modi on Paper leak says its big issue CJP protest Cabinet Meeting video message appeal to student
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक के मुद्दे पर एक बार फिर से आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए संदेश जारी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक होने के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, ''मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिवावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक वैध कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वह जेल में पड़े हैं।''
विज्ञापन



पेपर लीक पर केंद्र सरकार लाएगी नया कानून
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा हो जाए। इसका प्रबंध किया जाए। और अभी पांच-छह दिन पहले रिजल्ट भी आ गया और देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन, हम वहां संतोष मानने वालों में से नहीं हैं। इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के मसौदा पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरु हो रहा है तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।''


पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कही थी बात
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed