PM Modi Malaysia Visit: 'रक्षा सहयोग और आर्थिक संबंध मजबूत करना उद्देश्य', पीएम मोदी मलयेशिया दौरे पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना उद्देश्य
- प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशिया रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, 'भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में प्रगति हुई है।'
- उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, और दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं।'
- 'हम अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, अपनी आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाने और अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में विस्तार देने का लक्ष्य रखेंगे।'
VIDEO | Delhi: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) left for Malaysia on a two-day trip to the Southeast Asian country. The Prime Minister said India is looking at boosting defence and security ties and enhancing economic and innovation partnership with Malaysia.… pic.twitter.com/S8TqjIbYa5
— Press Trust of India (@PTI_News) February 7, 2026
अहम रक्षा समझौतों पर हो सकती है बात
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत, मलयेशिया को डोर्नियर विमान बेचने और वहां की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के देखरेख में मदद करने की तैयारी में है। यह पीएम मोदी का तीसरा मलयेशिया दौरा है। खास बात यह है कि अगस्त 2024 में जब मलयेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम भारत आए थे, तब दोनों देशों के रिश्तों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा दिया गया था। उस बड़े बदलाव के बाद मोदी जी की यह पहली मलेशिया यात्रा है।
भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वे मलयेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए उत्सुक हैं। मलयेशिया में करीब 30 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री ने मलयेशिया के विकास में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की भी सराहना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.