फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on Delimitation Congress Conspiring partition TMC and DMK Betrayed People of Bengal Tamil Nadu

ग्राफिक्स में PM मोदी की बड़ी बातें: 'कांग्रेस विभाजन का षड्यंत्र कर रही; SP, TMC-DMK ने भी जनता को धोखा दिया'

Sat, 18 Apr 2026 08:51 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 18 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा के दौरान परिसीमन का मुद्दा उठाने और इसका विरोध करने के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। पीएम ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अपने लोगों को भी धोखा दे दिया।

विज्ञापन
PM Modi on Delimitation Congress Conspiring partition TMC and DMK Betrayed People of Bengal Tamil Nadu
पीएम मोदी ने परिसीमन पर भी बात की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने नारी शक्ति वंदन विधेयक 2026 के लोकसभा में पारित न हो पाने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम ने खास तौर पर चार दलों- कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), समाजवादी पार्टी (सपा) का बार-बार नाम लेकर उन्हें घेरा। खासकर महिला सशक्तीकरण के लिए लाए गए विधेयक को परिसीमन के साथ जोड़ने और इसके बाद मुद्दे को दक्षिण भारत पर केंद्रित करने के लिए कांग्रेस-द्रमुक पर निशाना साधा। 
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नीति- बांटो और राज करो
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परिसीमन पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। वे इस तरह विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं. क्योंकि बांटो और राज करो। कांग्रेस यह राजनीति अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और उसी के सहारे आज भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ फैलाया गया कि परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा

कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है। इसलिए यह झूठ फैलाया गया कि परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा, जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का प्रतिनिधित्व कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी।"



पीएम ने आगे कहा, "सरकार के आश्वासन के बावजूद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसे दल इसे मानने के लिए तैयार नहीं हुए। यह संशोधन विधेयक सभी दलों के लिए एक मौका था। अगर यह पारित होता तो तमिलनाडु, बंगाल, यूपी सभी राज्यों की सीटें बढ़तीं। लेकिन अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए इन राज्यों ने अपने लोगों को भी धोखा दे दिया। डीएमके के पास मौका था कि वह और ज्यादा तमिल लोगों को सांसद बना सकती थी और तमिल लोगों की आवाज मजबूत कर सकती थी। टीएमसी के पास भी बंगाल के लोगों को आगे बढ़ाने का मौका था, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया।

पीएम मोदी ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख विपक्षी दल- सपा को भी घेरा। प्रधानमंत्री ने कहा, "सपा के पास भी मौका था, कि वह महिला विरोधी होने के दाग को धो सके, लेकिन उसने भी मौका गंवा दिया। सपा पहले ही लोहिया जी को भूल चुकी है। लेकिन अब नारी शक्ति विधेयक का विरोध कर के उसने लोहिया जी के सपनों को पैरों तले रौंद दिया है। यह यूपी और देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी।"















संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed