{"_id":"5f8ada05015f6f7ad656acda","slug":"pm-modi-on-corona-vaccine-pm-modi-directed-that-we-should-not-limit-our-efforts-to-our-immediate-neighbourhood-but-also-reach-out-to-the-entire-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही नहीं बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना हैः पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही नहीं बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना हैः पीएम मोदी
Sat, 17 Oct 2020 05:18 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
प्रत्येक नागरिक के लिए टीकों की शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी तैयारी रखने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोजन की तरह वैक्सीन वितरण की ऐसी प्रणाली विकसित करने का शनिवार को सुझाव दिया जिसमें सरकारी और नागरिक समूहों के प्रत्येक स्तर की भागीदारी हो।
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें वैक्सीन को सिर्फ पड़ोसी देशों तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि इसे पूरी दुनिया में पहुंचाना है। दवाइयां और टीका वितरण के वास्ते आईटी प्लेटफॉर्मों का विस्तार करना होगा।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी स्थिति और टीके के वितरण तथा प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिदिन के मामलों और वृद्धि दर में लगातार गिरावट का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के खिलाफ चेताया और महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
त्योंहारों पर कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन का किया आह्वान
उन्होंने त्योंहारों के आगामी मौसम में विशेष तौर पर कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन किये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस महामारी के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरतते हुए मास्क लगाना चाहिए, नियमित रूप से हाथों को धोना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री से लेकर बड़े अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारी और विभिन्न अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।पीएमओ ने एक बयान में कहा कि भारत में तीन टीके विकसित होने के उन्नत चरणों में है, जिनमें से दो टीके दूसरे चरण में और एक टीका तीसरे चरण में है।