फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi meets António Guterres Secretary-General of the United Nations Kevadia, Life Mission

Gujarat: विदेश में खूब हो रही 'मिशन लाइफ' की चर्चा, पीएम बोले- जलवायु परिवर्तन केवल सरकार से जुड़ा मामला नहीं

Thu, 20 Oct 2022 12:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Oct 2022 12:50 PM IST
सार

'लाइफ मिशन' लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में ग्लासगो में COP26 में लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री ने वैश्विक नेताओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
Pm Modi meets António Guterres Secretary-General of the United Nations Kevadia, Life Mission
मिशन लाइफ की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान केवड़िया के एकतानगर में उन्होंने  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में ‘मिशन लाइफ’(लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान की शुरुआत की। इस मिशन का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।  मिशन लाइफ में दुनियाभर से एक नई शुरुआत की अपील की गई। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ लेने के अलावा संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मिशन लाइफ में हर छोटी-छोटी चीजों के प्रति भी जागरूकता पैदा की जाएगी जिससे पर्यावरण को लाभ हो। मिशन लाइफ की लॉन्चिंग होते ही विदेशों में भी इसकी खूब चर्चा होने लगी। कई अन्य देशों के नेताओं ने इसे लेकर संदेश भेजना शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने मिशन लाइफ अभियान के बारे में कई अहम बातें बताईं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन सिर्फ सरकार से जुड़ा मामला नहीं: पीएम मोदी
वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात भारत के उन राज्यों में से एक है जिसने सबसे पहले रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी पहले कदम उठाने शुरू किए थे। जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐसी धारणा बनाई है जैसे वह नीति से जुड़ा मामला है। जैसे ही हम इसे नीति से जोड़कर देखते हैं तो जाने अंजाने में हम मान लेते हैं कि इस पर सरकार ही कुछ करेगी।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है, हमारी नदियां सूख रही हैं, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं। यह बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन को सिर्फ नीति के भरोसे नहीं छोड़ सकते। लोग महसूस कर रहे हैं कि उनकी इस धरती के लिए जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन LiFE, P3 की अवधारणा को मजबूत करेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मिशन LiFE P3 की अवधारणा को मजबूत करेगा। P3 यानी 'प्रो प्लेनेट पीपल'। आज हम ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां इस बात की चर्चा रहती है कि कौन किस देश या गुट के साथ या ख़िलाफ़ है। लेकिन मिशन LiFE 'प्रो प्लेनेट पीपल' के तहत जोड़ता है और विचार से समाहित कर एक कर देता है। यह 'लाइफस्टाइल ऑफ द प्लेनेट, फॉर द प्लेनेट और बाय द प्लेनेट' के मूल सिद्धांत पर चलता है

हमने LED बल्ब लगा  CO2 उत्सर्जन कम किया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने LED बल्ब की योजना शुरू की और देश का प्राइवेट सेक्टर भी इसमें भागीदार बना। भारत में आए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को जानकर हैरानी होगी कि कुछ ही समय में भारत के लोगों ने 160 करोड़ से ज्यादा LED बल्ब घरों में लगाए जिसकी वजह से 100 मीलियन टन से अधिक का CO2 उत्सर्जन कम किया।

 'लाइफ मिशन' लॉन्चिंग पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने रखी अपनी बात
'लाइफ मिशन' लॉन्चिंग के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि व्यक्ति और समुदाय हमारे ग्रह और हमारे सामूहिक भविष्य की रक्षा के समाधान का हिस्सा हो सकते हैं और होना चाहिए। G20 देशों का वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का 80% हिस्सा है, लेकिन यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 80% का भी प्रतिनिधित्व करता है। संसाधनों के रूप में संयुक्त G20, उनके पास प्रकृति के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने और हमें स्थायी जीवन की दिशा में स्थापित करने की शक्ति है।  विकसित देशों को भारत जैसे देशों को सार्थक वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना चाहिए। हमें एक नवीकरणीय क्रांति लाने की जरूरत है और इस पर भारत के साथ काम करने की उम्मीद है।

कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता: इमैनुएल मैक्रों
मिशन लाइफ के शुभारंभ पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब हमारी दुनिया भू-राजनीतिक तनावों के अधीन है, हमें सहयोग चुनना होगा क्योंकि कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता है, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन का। उन्होंने कहा कि फ्रांस इस पहल को सफल बनाने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तत्पर है, जिसमें अगले साल जी20 की भारतीय अध्यक्षता के परिप्रेक्ष्य में शामिल हैं।

हम पीएम मोदी के आभारी: एस्टोनिया की PM काजा कलास
मिशन लाइफ की लॉन्चिंग के मौके पर एस्टोनिया की PM काजा कलास ने वीडियो संदेश में कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। मिशन लाइफ को लॉन्च करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ उनके नेतृत्व के लिए हम PM मोदी के आभारी हैं। 


हमें अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए: लिज ट्रस 
मिशन लाइफ की लॉन्चिंग पर ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने कहा कि  हमें अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हम क्लाइमेट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भारत जैसे भागीदारों के साथ निवेश कर रहे हैं। मैं मिशन लाइफ को लॉन्च करने में भारत के नेतृत्व की सराहना करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed