फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann ki Baat Today News Prime Minister Narendra Modi to Address 102nd Edition Radio Program

Mann Ki Baat: 'इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर', मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

Sun, 18 Jun 2023 11:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि साइक्लोन बिपरजॉय ने कच्छ में भारी नुकसान किया लेकिन कच्छ के लोगों ने हिम्मत और तैयारी से इतने खतरनाक तूफान का जिस तरह मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है।

विज्ञापन
PM Modi Mann ki Baat Today News Prime Minister Narendra Modi to Address 102nd Edition Radio Program
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मन की बात की 102वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो या कठिन से कठिन चुनौती, भारत के लोगों की सामूहिक शक्ति से हर चुनौती का हल निकल जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी हमने दो तीन पहले देखा कि देश के पश्चिमी छोर पर चक्रवाती तूफान आया। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश हुईं। साइक्लोन बिपरजॉय ने कच्छ में भारी नुकसान किया लेकिन कच्छ के लोगों ने हिम्मत और तैयारी से इतने खतरनाक तूफान का जिस तरह मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है। 

विज्ञापन


'आपदा प्रबंधन में भारत एक बड़ी ताकत'
प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दशक पहले विनाशकारी भूकंप के बाद कहा जाता था कि कच्छ कभी उठ नहीं पाएगा लेकिन आज वही जिला देश के तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि साइक्लोन बिपरजॉय ने जो तबाही मचाई है, उससे भी कच्छ के लोग बहुत जल्द उभर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वह आज एक उदाहरण बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है प्रकृति का संरक्षण। मानसून के समय में तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कैच द रेन जैसे अभियानों के जरिए इस दिशा में सामूहिक प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जल संरक्षण का दिया संदेश
प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण करने की भी अपील की और यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि तुलसीराम जी गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से ज्यादा तालाब बनवा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने हापुड़ जिले में एक विलुप्त नदी को पुनर्जीवित करने की भी बात बताई और बताया कि काफी समय पहले नीम नाम की एक नदी हुआ करती थी, जो समय के साथ लुप्त हो गई लेकिन लोगों ने इसे फिर से जीवित करने की ठानी और सामूहिक प्रयास से नीम नदी फिर से जीवंत होने लगी है। नदी के उद्गम स्थल अमृत सरोवर को भी विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी महाराज को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि नदी, नहर और सरोवर सिर्फ जल स्त्रोत नहीं हैं बल्कि इनमें जीवन के रंग और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र में सालों के इंतजार के बाद निलवांडे बांध का काम पूरा हो रहा है। कुछ दिन पहले जब कैनाल में टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा गया तो कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के साथ ही उनकी  प्रशासनिक क्षमता की भी तारीफ की। खासकर जल प्रबंधन और नौसेना को लेकर शिवाजी महाराज ने ऐतिहासिक काम किए, उनके बनाए जलदुर्ग आज भी समंदर के बीच शान से खड़े हैं। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसे एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प का जिक्र किया और बताया कि 10 लाख टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इसके बाद पीएम मोदी ने जापान की तकनीक मियावाकी के बारे में बताया, जिसकी मदद से उपजाऊ मिट्टी ना होने के बावजूद इलाके को हरा-भरा बनाया जा सकता है।  


'देश पर इमरजेंसी थोपी गई'
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। 25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते, जब देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। वह भारत के इतिहास का काला दौर था। पीएम मोदी ने कहा कि उस दौरान कई किताबें लिखी गईं, मैंने भी उस दौर पर 'संघर्ष में गुजरात' नाम से एक किताब लिखी है। टॉर्चर ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स इन इंडिया नामक किताब में उस दौर में लोकतंत्र के रखवालों से क्रूरतम व्यवहार कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed