फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 125th Episode

Mann Ki Baat: टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी बोले- एक ही मंत्र 'वोकल फॉर लोकल', एक ही रास्ता 'आत्मनिर्भर भारत'

Sun, 31 Aug 2025 12:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश-भर में 'गणेश उत्सव' की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 125th Episode
पीएम मोदी के मन की बात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही पर दुख और पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 125वें एपिसोड में उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर देशवासियों से वोकल फॉर लोकल की अपनी अपील दोहराई। उन्होंने टैरिफ का जिक्र किए बिना इशारों-इशारों में देशवासियों से इससे खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भरता को हथियार बनाने का आह्वान किया।  

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- गर्व से कहो 'ये स्वदेशी है'
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश-भर में 'गणेश उत्सव' की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो और भी ऐसा बहुत कुछ, जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। गर्व से कहो 'ये स्वदेशी है', गर्व से कहो 'ये स्वदेशी है', गर्व से कहो 'ये स्वदेशी है। इस भाव को लेकर हमें आगे चलना है। एक ही मंत्र 'वोकल फॉर लोकल', एक ही रास्ता 'आत्मनिर्भर भारत', एक ही लक्ष्य 'विकसित भारत'।'
विज्ञापन


'जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है'
उन्होंने कहा कि खुशियों के बीच आप सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है। साथियों, 'मन की बात' के लिए मुझे इसी तरह बड़ी संख्या में अपने संदेश भेजते रहिए। आपका हर सुझाव इस कार्यक्रम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपना फीडबैक मुझ तक जरूर पहुंचाते रहें। अगली बार जब हम मिलेंगे तो और भी नए विषयों की चर्चा होगी। बहुत-बहुत धन्यवाद, नमस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed