फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Maharashtra Goa Visit today inauguration of 37th National Games in Fatorda

PM Modi: महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे पीएम मोदी, साईं बाबा समाधि मंदिर में की पूजा

Thu, 26 Oct 2023 01:43 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 26 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और गोवा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। गोवा में पीएम मोदी 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Maharashtra Goa Visit today inauguration of 37th National Games in Fatorda
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र के शिरडी पहुंचे। यहां उन्होंने शिरडी साईंबाबा समाधि मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान, राज्य के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


यह है पूरा कार्यक्रम
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध के नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बाद में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


खेल भावना और एकता को बढ़ाएगा
पीएम मोदी ने खेल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह देश भर के एथलीटों को एक साथ लाकर खेल भावना और एकता को आगे बढ़ाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे दक्षिण गोवा के फतोर्दा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार गोवा में होंगे राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय खेल पहली बार गोवा में हो रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में कुल 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक चलने वाले इस खेल मेले में लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे। गोवा में जन्मी भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो प्रधानमंत्री को मशाल सौंपेंगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह और हेमा सरदेसाई सहित प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करेंगे।’ 28 टीमों के एथलीट परेड में हिस्सा लेंगे। समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित होगा।


इंडिया मोबाइल कांग्रेस का कल करेंगे उद्घाटन
दूरसंचार उद्योग के देश के सबसे बड़े कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत 27 अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी जिसमें 31 देश शामिल होंगे। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा प्रतिभागी होंगे। 1,300 से ज्यादा प्रतिनिधि और 400 से ज्यादा वक्ता होंगे। 225 प्रदर्शन लगाने वाले और 400 से अधिक स्टार्टअप शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed