पीएम मोदी ने कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया : अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गांधीनगर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया। शाह ने राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए यह बात कही।
HM Amit Shah at Pandit Deen Dayal Upadhyay Petroleum University in Gandhinagar: After Uri we carried out air strike & showed world we support peace but won't tolerate threat to our security. We carried out air strikes after Pulwama & made it clear no one can violate our borders. pic.twitter.com/FjkB7YcfpD
— ANI (@ANI) August 29, 2019
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व के तहत देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने में नहीं हिचका है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को खुश करने के लिए फैसले नहीं लेते। वह लोगों की भलाई के लिए फैसले लेते हैं। और उनके पास ऐसे फैसले लेने के लिए राजनीतिक कीमत चुकाने का साहस है। अतीत में किसी ने नहीं सोचा था कि एक भारतीय नेता दुनिया का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के एयर स्ट्राइक के साथ भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक फैसला लिया।
वहीं, अपने संबोधन में पीडीपीयू प्रमुख एवं उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शाह की सराहना की और उन्हें हमारे युग का लौह पुरूष करार दिया।