{"_id":"5bd664b4bdec2269625f5e2d","slug":"pm-modi-live-from-tokyo-says-india-is-going-through-a-massive-transformative-phase-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्योः भारत और जापान के बीच हाई स्पीड ट्रेन सहित 6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टोक्योः भारत और जापान के बीच हाई स्पीड ट्रेन सहित 6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने हाईस्पीड ट्रेन और नौसेना सहयोग समेत छह समझौतों पर सहमति जताई। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच 2+2 वार्ता को लेकर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय व वैश्विक मसलों के साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मौजूदा हालात पर भी चर्चा हुई। मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित 13वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
जापान के निवेशकों ने भारत में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो में आत्मीयता के साथ हुए स्वागत ने मेरी यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है। जापान ने सिखाया कि मानव विकास पुरातन और नवीनतम के बीच टकराव नहीं है, बल्कि दोनों के बीच सामंजस्य है। भारत और जापान के संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। पीएम ने जापान को जी-20 सम्मेलन, रगबी वर्ल्ड कप और 2020 ओलंपिक की मेजबानी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
शिंजो आबे ने कहा कि जापान और भारत के संबंध विश्व के सबसे अच्छे द्विपक्षीय संबंधों में हैं। भारत के प्रधानमंत्री कड़े फैसले लेने वाले मजबूत नेता हैं। रक्षा, अंतरिक्ष और साइबर सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। आयुष्मान भारत और एशिया वेलफेयर बीइंग को जोड़कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेंगे। जापान भारत के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर अलायंस में भी आगे बढ़ेगा।
पाक से मुंबई-पठानकोट के दोषियों को सजा की अपील की
संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने पाकिस्तान से मुंबई और पठानकोट हमलों के दोषियों को सजा देने की अपील की। दोनों ने अलकायदा, आईएस, जैश, लश्कर और उनसे जुड़े आतंकी संगठनों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
अहम करारः
डिजिटल साझेदारी
साइबर स्पेस
स्वास्थ्य
रक्षा
समुद्र
अंतरिक्ष