फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi lays foundation stone of various development projects in Varanasi LIVE updates

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी करोड़ों की सौगात, बोले- देश ने जो सपना देखा था वो साकार हुआ

Mon, 12 Nov 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi lays foundation stone of various development projects in Varanasi LIVE updates
Narendra Modi in Varanasi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे दीपावली के दिन बाबा केदारनाथ के दर्शन करने का अवसर मिला। अब बाबा विश्वनाथ की नगरी में, आपसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। उत्तराखंड में, मैं माता भगीरथी की पूजा करके धन्य हुआ, तो आज यहां, अब से कुछ देर पहले मां गंगा के दर्शन भी किए।" 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि संकल्प लेकर जब कार्य समय पर सिद्ध किए जाते हैं, तो उसकी तस्वीर कितनी भव्य और कितनी गौरवमयी होती है। वाराणसी और देश, इस बात का गवाह बना है कि अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर की अवधारणा, कैसे ट्रांसपोर्ट के तौर-तरीकों का कायाकल्प करने जा रही है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी के लिए, पूर्वांचल के लिए, पूर्वी भारत के लिए और पूरे भारतवर्ष के लिए, आज का ये दिन बहुत ऐतिहासिक है। जब हमने हल्दिया घाट पर जल मार्ग से व्यापार करने का प्रस्ताव रखा था तब मेरा मजाक बनाया गया था, लेकिन आज जब कंटेनर कोलकाता से यहां आया है तो सबका मुंह बंद हो गया है। 800 करोड़ रुपये की लागत से बाबतपुर एयरपोर्ट को शहर से जोड़ने वाली सड़क ना सिर्फ चौड़ी हो गई है, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

PM Modi lays foundation stone of various development projects in Varanasi LIVE updates

इससे पहले पीएम ने यहां रामनगर में बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके बाद गंगा पर बने मल्टी-मोडल टर्मिनल का किया निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए शहर में जगह-जगह एलईडी, फसाड और फोकस लाइट लगाई गई। बड़ी इमारतों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों पर लाइटिंग कर उनकी खूबसूरती निखारी गई। घाटों पर फसाड लाइट लगाई गई। बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल और दीनापुर एसटीपी को रंगीन लाइट से जगमग कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed