फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi launches tree plantation campaign on World Environment Day News in hindi

PM Modi: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, लाखों पेड़ लगाने का लिया संकल्प

Wed, 05 Jun 2024 12:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 12:25 PM IST
सार

प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।

विज्ञापन
PM Modi launches tree plantation campaign on World Environment Day News in hindi
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध जयंती पार्क में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहें। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन


पांच जून को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया। पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में सम्मेलन हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टाॅकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिंहित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण दिवस का महत्व 
दुनियाभर में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवों को जीवन जीने के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed