फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi launches Create on India Movement at first ever National Creators Awards Latest News Update

राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्स्कार: 'गारंटी देता हूं अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा', बोले PM मोदी

Fri, 08 Mar 2024 01:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Mar 2024 01:27 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आप सब मेरे परिवार हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं। मुझे ज्यादा मेरे लिए आप मरते हैं, क्योंकि आपके लिए मैं जीता हूं और जो अपने लिए नहीं जीता है, उसके लिए मरने वाले बहुत होते हैं। हम एक साथ मिलकर एक क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करें। हम भारत से जुड़ी कहानियों को, भारत की संस्कृति को, भारत की विरासत को और परंपराओं को पूरी दुनिया से शेयर करें।

विज्ञापन
PM Modi launches Create on India Movement at first ever National Creators Awards Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड) प्रदान किया। यह पुरस्कार पहली बार दिए गए हैं। 'ग्रीन चैंपियन' श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और यात्रा क्षेत्र के लिए कामिया जानी को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने अतिथियों को संबोधित भी किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'आपको गारंटी देता हूं कि अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा।' इससे पहले उन्होंने कहा कि जब समय बदलता है, जब नए युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना, ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्व को पूरा कर रहा है। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड ये आयोजन नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है।
विज्ञापन


'कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन'
उन्होंने कहा कि भविष्य में ये अवॉर्ड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन बनेगा। उनके काम को एक बहुत बड़ी पहचान मिलने वाली है। आज जिन्हें ये अवॉर्ड मिले हैं, उन विजेताओं को बधाई देता हूं। आज एक और संयोग है कि ये पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर आयोजित हो रहा है और मेरे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है। ये ईश्वर की कृपा है कि मैं समय से पहले समय को भांप लेता हूं!
विज्ञापन
विज्ञापन




'महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'
उन्होंने कहा कि शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के जनक माने गए हैं। हमारे शिव नटराज हैं। शिव के डमरू से माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए हैं। शिव का तांडवलय सृजन की नींव रखता है। मैं आपको और सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

'बहुत सारी बेटियां मैदानमार गई हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। आज जो अवॉर्ड मिले हैं उनमें भी बहुत सारी बेटियां मैदानमार गई हैं। उनको भी बधाई देता हूं। मैं देश की सभी महिलाओं, बहन-बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देता हूं और आज गैस सिलेंडर के दाम भी 100 रुपए कम हुए हैं।

युवाओं से की यह खास अपील
उन्होंने कहा कि आज के इस अवॉर्ड कार्यक्रम का क्रेडिट अगर किसी को जाता है तो वो भारत के मेरे युवा मन को, हर डिजिटल क्रिएटर्स को जाता है। क्या हम ऐसा कंटेंट और ज्यादा बना सकते हैं, जो युवाओं में नशीले पदार्थों के नकारात्मक प्रभाव को लेकर जागरुकता लाए? हम कह सकते हैं- ड्रग्स युवाओं के लिए अच्छा नहीं है। आपको गारंटी देता हूं कि अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा।


'140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि आप सब मेरे परिवार हैं, 140 करोड़ देशवासी मेरे परिवार हैं। मुझे ज्यादा मेरे लिए आप मरते हैं, क्योंकि आपके लिए मैं जीता हूं और जो अपने लिए नहीं जीता है, उसके लिए मरने वाले बहुत होते हैं। हम एक साथ मिलकर एक क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करें। हम भारत से जुड़ी कहानियों को, भारत की संस्कृति को, भारत की विरासत को और परंपराओं को पूरी दुनिया से शेयर करें।

'दुनिया में लोग भारत के बारे में जानना चाहते हैं'
उन्होंने कहा कि हम भारत की अपनी कहानियां सबको सुनाएं। आज पूरी दुनिया में लोग भारत के बारे में जानना चाहते हैं। हमारे देश में बहुत सामर्थ्य है, मोदी तो सिर्फ अवसर देता है। मोदी तो सिर्फ रास्ते से कांटे हटा देता है, ताकि मेरे देश का नौजवान तेज गति से आगे बढ़ चले और पहली बार ऐसा हुआ होगा, जब किसी सेक्टर की युवा शक्ति ने सरकार को प्रेरित किया हो, सरकार को मजबूर किया हो, कि कब तक बैठे रहोगे? इसको भी सोचो!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed