फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, Kochi Airport and other 4 wins Champions of the earth award of United Nations

क्या है 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड, क्यों मिल रहा है पीएम मोदी को

Thu, 27 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
PM Modi, Kochi Airport and other 4 wins Champions of the earth award of United Nations

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटिगरी में दिया गया है। पीएम मोदी के अलावा ये सम्मान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को भी मिला है। दोनों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


पर्यावरण के सबसे बड़े सम्मान के रूप में दिए जाने वाले इस पुरस्कार को साल 2005 में लांच किया गया था। यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए व्यक्ति और संगठनों को दिया जाता है। वैश्विक पर्यावरण की दृष्टि से लोगों को प्रेरित करने के लिए जो व्यक्ति राजनीतिक नेतृत्व के तहत काम करते हैं, जमीनी कार्रवाई करते हैं या फिर वैज्ञानिक नवाचार के माध्यम से काम करते हैं, वह इस सम्मान को पाने के हकदार होते हैं।
विज्ञापन


चैंपियंस ऑफ द अर्थ निम्न श्रेणियों में विजेताओं को दिया जाता है-

लाइफटाइम अचीवमेंट, पॉलिसी लीडरशिप, कार्य और प्रेरणा, उद्यमी दृष्टि, विज्ञान और नवाचार।

इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से ये सम्मान विभिन्न श्रेणियों में 6 लोगों और संस्थाओं को दिया गया है। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इमैनुअल मैक्रों, जोआन कार्लिंग, चीन का जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम, कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और बियोंड मीट एवं इंपोसिबल फूड्स के नाम शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि ये लोग बेहतर भविष्य के लिए आज को बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और पीएम मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। 

भारत के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अवॉर्ड

PM Modi, Kochi Airport and other 4 wins Champions of the earth award of United Nations

भारत के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि पीएम मोदी के अलावा कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। हवाई अड्डे को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए पुरस्कार से नवाजा गया है। यह हवाई अड्डा दुनिया को बताने का काम कर रहा है कि हमारे वैश्विक आंदोलन के सतत विस्तार नेटवर्क से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

हवाई अड्डे के बारे में कहा गया है कि समाज की गति में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे समय में दुनिया का पहला पूर्ण संचालित हवाई अड्डा इस बात का सबूत है कि ग्रीन बिजनेस ही अच्छा बिजनेस है।

जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम

चीन के जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम को भी पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रोग्राम को पूर्वी चीन स्थित बेहद गंदी नदी को साफ करने के लिए ये सम्मान दिया गया है।

बियोंड मीट और इंपोसिबल फूड्स

बियोंड मीट और इंपोसिबल फूड्स को विज्ञान और नवाचार की श्रेणी में संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।

जोआन कर्लिंग

फिलीपींस की अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षक जोआन कर्लिंग को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। वह अधिकारों और पर्यावरण के लिए 20 सालों से काम कर रही हैं। पर्यावरण के लिए उनकी अथक और निस्संदेह लड़ाई ने उन्हें दुनिया भर के लोगों और समुदायों के लिए एक चैंपियन बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed