फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi is inviting youths to Parliament on the 126th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose

Parliament: विभूतियों से युवाओं के जुड़ाव के लिए पीएम ने खोले संसद के द्वार, 80 युवाओं को किया आमंत्रित

Sun, 22 Jan 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 06:06 AM IST
सार

कार्यक्रम में 30 युवाओं को नेताजी के बारे में अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। यहां देश की भाषायी विविधता नजर आएगी क्योंकि उन्हें पांच भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी और बांग्ला में बोलने के विकल्प दिए गए हैं।

विज्ञापन
PM Modi is inviting youths to Parliament on the 126th birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और देश को मौजूदा स्वरूप देने वाले महान नेताओं से हमारी नई पीढ़ी करीबी जुड़ाव महसूस करे, इसी सोच के साथ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80 युवाओं को संसद में आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन

   
यह युवा नेताजी को संसद के सेंट्रल हॉल में पुष्प अर्पण करेंगे। केवल नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से पुष्प अर्पण करवाने के चलन को भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों को हिस्सा बनाते हुए बदला जा रहा है।  युवाओं का देश के प्रमुख नेताओं के योगदान से परिचय कराने के लिए 2 अक्तूबर 2022 से यह परंपरा शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


उस वक्त युवाओं ने महात्मा गांधी को सेंट्रल हॉल में पुष्प अर्पित किए। इस बार संसद आ रहे 80 युवाओं में 35 युवतियां और 45 युवक हैं। उनका चयन देश के कोने-कोने से हुआ है। इन्हें दीक्षा पोर्टल व माय जीओवी पर क्विज, जिला व राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं, नेताजी के जीवन पर विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं, आदि में प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 30 युवाओं को नेताजी के बारे में अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। यहां देश की भाषायी विविधता नजर आएगी क्योंकि उन्हें पांच भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी और बांग्ला में बोलने के विकल्प दिए गए हैं। इसके बाद उनके हाथों पुष्प अर्पण होगा, जो अब तक नेता करते थे। यहां से सभी युवा भारतीय लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद ले जाए जाएंगे। 

इसके बाद पीएम मोदी सभी अतिथियों ने अपने आवास पर आमंत्रित करेंगे और शाम को उनसे मुलाकात की जाएगी। युवाओं को 24 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उत्सव, 25 जनवरी को कर्तव्य पथ, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राजघाट, पीएम संग्रहालय, आदि भ्रमण करवाया जाएगा। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने का उन्हें मौका मिलेगा।


लोगों और संसद में दूरी घटाना मकसद : 11 व 12 जनवरी 2021 को देशभर के युवाओं की राष्ट्रीय युवा संसद सेंट्रल हॉल में हुई थी। ऐसा आयोजन संसद के इतिहास में पहली बार था। पीएम मोदी व्यस्तता के बावजूद युवाओं से संवाद करने यहां आए थे। ऐसे आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा होने का अनुभव करवाया जा रहा है। लोगों विशेषकर युवाओं और संसद के बीच दूरी को घटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed