फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi interacts with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana in Madhya Pradesh

संवाद: अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

Sat, 07 Aug 2021 11:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्न योजना से कोरोनाकाल में लोगों को बहुत लाभ हुआ। पीएम ने मुख्यमंत्री के कामों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में राज्य के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। 

विज्ञापन
PM Modi interacts with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana in Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने संकट के समय गरीबों को प्राथमिकता दी और गरीबों को भोजन और रोजगार की चिंता की। उन्होंने कहा कि अन्न योजना से कोरोना काल में लोगों को बड़ी राहत मिली है।  पीएम मोदी ने कहा कि जनधन योजना से आज देश की बड़ी आबादी लाभान्वित हुई है।  पीएम ने विपदा से निपटने के लिए सभी को एक साथ आने की अपील की।  

विज्ञापन


इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हरियाणा और गोवा के मंत्री और खाद्य क्षेत्र के अधिकारी भी वर्चुअली रूप से  शामिल हुए।
विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास सरकार का संकल्प
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिला है, इस योजना से राज्य के पांच करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। सरकार गरीबों का जीवन स्तर उठाने के लिए दिन रात प्रयासरत है। सबका साथ सबका विकास करना भाजपा सरकार का सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि संकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले की सरकारी व्यवस्था में कई विसंगतियां थी। विपक्ष ने हमेशा गरीबों को सुविधा से दूर रखा।  उन्होंने कहा कि विकास के लिए डबल इंजन की जरूरत है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के हर क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। पीएम ने प्रदेश में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात पर दुख जाताया। राज्य सरकार को हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया है। 
 

भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन- पीएम 
पीएम मोदी ने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जनजीवन रोकना पड़ा हर चुनौती का देश ने एकजुट होकर मुकाबला किया। कोरोना से लड़ाई एक बड़ी चुनौती थी। दुनिया में भारत वैक्सीन के मामले में सबसे आगे रहा। भारत के पास स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध हैं। अभी तक देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed