फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi insures help to all five flood affected states

पीएम ने बाढ़ प्रभावित पांच राज्यों को पूरी मदद का किया वादा

Tue, 23 Aug 2016 12:43 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
PM Modi insures help to all five flood affected states
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने वादा किया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत एवं बचाव कार्यों में केंद्र पूरी मदद करेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह परिस्थितियों पर नजदीक से निगाह रखे हुए हैं और उन्होंने पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान एवं मध्य प्रदेशों के बाढ़ प्रभावित लोगों के सुरक्षित और ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘केंद्र सरकार राहत व बचाव अभियानों में पूर्ण मदद का आश्वासन देती है।
विज्ञापन


मैं प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति के जल्द से जल्द सामान्य होने की उम्मीद करता हूं।’ मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिमी क्षेत्र में जन जीवन प्रभावित है। रविवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही थी। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यमुना भी उफान पर है। वहीं भारी बारिश के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, यहां अब तक छह लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed