फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurats of World Food India 2025 new delhi

विश्व खाद्य भारत 2025: पीएम मोदी ने कहा- भारत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वैश्विक निवेश के लिए तैयार

Thu, 25 Sep 2025 08:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 08:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व खाद्य भारत 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया नए संपर्कों और रचनात्मकता का एक आयोजन बन गया है। मैं अभी-अभी यहां प्रदर्शनी देखकर लौटा हूं। मुझे खुशी है कि इसका मुख्य ध्यान पोषण, तेल की खपत कम करने और पैकेज्ड उत्पादों की स्वास्थ्यवर्धकता बढ़ाने पर है। 

विज्ञापन
PM Modi inaugurats of World Food India 2025 new delhi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वैश्विक निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि देश में विविधता, मांग और पैमाने की तिहरी ताकत है। उन्होंने उद्योग जगत से बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग में नवाचारों में निवेश करने और पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग सामग्री अपनाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम- पीएम मोदी
 विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। भारत में निवेश करने का यह सही समय है... हम खाद्य (प्रसंस्करण) श्रृंखला से जुड़े निवेशकों के लिए खुले हैं। हम सहयोग के लिए तैयार हैं। मैं सभी से भारत में निवेश करने का आग्रह करता हूं क्योंकि यहां अपार अवसर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है और बड़ी संख्या में संस्थाएं खाद्य और कृषि क्षेत्रों में काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में निरंतर योगदान दे रहा है। सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रसंस्करण क्षमता 20 गुना बढ़ गई है और खाद्य वस्तुओं का निर्यात दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया और विशेष रूप से खाद्य क्षेत्र के निवेशक भारत की ओर बड़ी आशा भरी नजरों से देख रहे हैं क्योंकि भारत में विविधता, मांग और पैमाने की त्रिगुण शक्ति विद्यमान है। भारत हर अनाज, हर फल और हर सब्जी का उत्पादन करता है। यही विविधता भारत को दुनिया में विशिष्ट बनाती है। हमारा भोजन और उसका स्वाद हर 100 किलोमीटर पर बदल जाता है। भारत में विविध व्यंजनों की ज़बरदस्त मांग है। यह मांग भारत को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करती है और इसे निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य भी बनाती है। आज भारत जिस पैमाने पर काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व और अप्रत्याशित है।

10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को मात दी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को मात दी है। ये सभी लोग अब नव-मध्यम वर्ग का हिस्सा बन गए हैं। यह नव-मध्यम वर्ग देश का सबसे ऊर्जावान और आकांक्षी वर्ग है। इतने सारे लोगों की आकांक्षाएं हमारे खाद्य रुझानों को निर्धारित करेंगी। यही आकांक्षी वर्ग हमारी मांग को बढ़ा रही है। आज देश के प्रतिभाशाली युवा हर क्षेत्र में बदलाव ला रहे हैं। हमारा खाद्य क्षेत्र भी इसका अपवाद नहीं है।  

 
वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत कर रहा निरंतर योगदान
पीएम मोदी ने कहा, भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहा है। हमारे किसानों, हमारे पशुपालकों, हमारे मछुआरों के परिश्रम और सरकार की नीतियों से भारत का सामर्थ्य निरंतर बढ़ रहा है। बीते दशक में हमारे खाद्यान्न उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। आज भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, और दुनिया की 25 फीसदी दूध आपूर्ति सिर्फ भारत से होती है। हम मोटे अनाज के भी सबसे बड़े उत्पादक हैं। चावल और गेहूं में हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। फलों, सब्जियों और मत्स्य पालन में भी भारत का योगदान बहुत बड़ा है। इसलिए, जब-जब दुनिया में फसलों पर संकट आता है, आपूर्ति शृंखला प्रभावित होती है तो भारत मजबूती से अपना दायित्व निभाने के लिए सामने आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed