फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurate National Youth Festival 2023 in Hubli Karnataka road show update news in hindi

National Youth Day 2023: PM मोदी बोले- हर क्षेत्र में रखी गई मजबूत बुनियाद, युवाओं की उड़ान के लिए रनवे तैयार

Thu, 12 Jan 2023 06:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है।

विज्ञापन
PM Modi inaugurate National Youth Festival 2023 in Hubli Karnataka road show update news in hindi
राष्ट्रीय युवा महोत्सव को पीएम मोदी ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हुबली में युवा महोत्सव के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा 'उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको'- विवेकानंद जी का यह उद्घोष भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है। 

विज्ञापन



 



पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक
हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना भी देखने में आई। रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। हालांकि सतर्कता बरतते हुए पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान उसे किनारे खींच ले गए। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा
पीएमओ ने कहा कि महोत्सव के दौरान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रख्यात विशेषज्ञ भाग लेंगे। कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

 
 
1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित
भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है। 

National Youth Day 2023 Theme विकसित युवा - विकसित भारत
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा।  

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता-रामायण पढ़ने से पहले फुटबॉल खेलो... जो 'नरेंद्र' (स्वामी विवेकानंद) की सोच थी वो दूसरा नरेंद्र (पीएम मोदी) पूरी कर रहा है।
 
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के नए रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है। स्वामी जी हमारे लिए भगवान समान हैं वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ने देशसेवा में अपना जीवन लगाया है। मुझे लगता है कि आधुनिक भारत के नवरूप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।  

वहीं, कार्यक्रम में पहुंची एक स्थानीय लड़की ने बताया कि 'मैं पहली बार PM को देखकर बहुत ख़ुश हूं। मैं चाहती हूं कि PM युवा दिवस के मौके पर बच्चों के माता-पिता को कहें कि वो पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को दूसरे शहर भेजें।'
 

 पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन
 हुबली में युवा महोत्सव के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। उन्होंने कहा 'उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको'- विवेकानंद जी का यह उद्घोष भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है। 

कर्नाटक से स्वामी विवेकानंद के जुड़ाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी। 

PM मोदी ने कहा कि युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंज़िल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना है। आज गांव-शहर या कस्बा हर जगह युवाओं का जज़्बा उफ़ान पर है। 

युवा शक्ति का दोहन करने के लिए विचारों से युवा होना होगा- PM
पीएम मोदी ने कहा कि युवा शक्ति का दोहन करने के लिए हमें अपने विचारों से युवा होना होगा। युवा होना हमारे प्रयासों में गतिशील होना है। युवा होना हमारे परिप्रेक्ष्य में मनोरम होना है। युवा होना व्यावहारिक होना है। अगर दुनिया समाधान के लिए हमारी ओर देखती है, तो यह हमारी अमृत पीढ़ी के समर्पण के कारण है। 

युवा शक्ति भारत की यात्रा की प्रेरक शक्ति है। अगले 25 साल राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजिल तय करती हैं। युवा शक्ति का जुनून भारत की शक्ति तय करता है। 

भारत के हर हिस्से में हमारे युवाओं की प्रतिभा और क्षमता के अविश्वसनीय उदाहरण हैं। आज भी, गणित से लेकर विज्ञान तक, जब वैश्विक मंचों पर प्रतियोगिताएं होती हैं, तो भारतीय युवाओं की प्रतिभा दुनिया को चकित करती है। 

बीते 8-9 सालों में रखी गई है मजबूत बुनियाद
PM मोदी ने कहा कि हर मिशन के लिए बुनियाद की जरूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मजबूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है। आपकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है। 
 

हमारा लक्ष्य भारत को शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में ले जाना 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमारा लक्ष्य इसे दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में ले जाना है। देश की यह आर्थिक वृद्धि हमारे युवाओं के लिए अपार अवसर लाएगी। पीएम ने कहा कि आज हम कृषि में अग्रणी वैश्विक शक्ति हैं। कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से एक नई क्रांति आने वाली है। यह युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा, नई ऊंचाइयों को छूने का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में भी भारत बड़ी वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भारत के युवाओं की क्षमता के कारण संभव हो रहा है। 

उन्होंने महिला शक्ति के बारे में कहा कि भारत की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। सेना में जुझारू भूमिकाएं निभा रही हैं। विज्ञान-प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल, ऐसे हर क्षेत्र में महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। ये उद्घोष है कि भारत अब पूरी शक्ति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed