फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi in tripura said bjp government remove violance and donation culture double engine government

Tripura: 'लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन केवल चंदा वसूली के लिए', त्रिपुरा में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी

Sat, 11 Feb 2023 05:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 05:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है।

विज्ञापन
pm modi in tripura said bjp government remove violance and donation culture double engine government
त्रिपुरा में खूब गरजे पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां  डबल इंजन की  सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है। 

विज्ञापन


लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन केवल चंदा के लिए: पीएम मोदी
त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। ये चंदा के लिए आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना है। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसका नतीजा भी आपके सामने है...आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है, पूरा राशन मिल रहा है। इससे अगर सबसे ज्यादा फायदा किसी को हुआ है तो मेरी माताओं-बहनों को हुआ है।  पीएम मोदी ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के शासन में यहां हजारों गांव ऐसे थे जहां कभी सड़क ही नहीं पहुंच पाई थी। बीते पांच साल में हमने यहां लगभग 5000 गांवों तक सड़क पहुंचाई है।
विज्ञापन


गरीबों के सपने लेफ्ट और कांग्रेस सरकार ने चूर-चूर कर दिए थे: पीएम मोदी
त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस सरकार ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। बिजली पानी पाना भी लोहे के चने चबाने जैसा था। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसी का नतीजा है कि आज त्रिपुरा में मुफ्त राशन मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 त्रिपुरा में भाजपा की सरकार की वापसी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसभा में भारी संख्या में लोगों के आने से पता चल रहा है कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार की वापसी हो रही है। लोगों की भारी मौजूदगी से विपक्षियों की रात की नींद उड़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रात दिन काम किया है। यहां मौजूद लोग हमारे त्रिपुरा के प्रति समर्पण का उदाहरण हैं। 

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से किया वादा
राधाकिशोरपुर में PM मोदी ने कहा त्रिपुरा के लोगों से मेरा वादा है कि यहां फिर से भाजपा सरकार बनने पर राज्य के विकास में और तेजी आएगी। आपके सपने साकार होंगे। भाजपा को दिया एक-एक वोट अनमोल है। आपके वोट की शक्ति आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगा। 

त्रिपुरा के अमबासा में भी खूब गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा के अमबासा में  भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव की यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार। 

 कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है। 


पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों में मिल रही है। अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में बंदरगाह विकसित किया जा रहा है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed