गुजरात में बोले पीएम- सागर माला प्रोजेक्ट से पैदा होंगी 1 करोड़ नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे पर भावनगर में 'फेरी सेवा' के पहले चरण का उद्घाटन किया। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए मोदी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कांग्रेस की वजह से लेट हुआ है। महीने भर में पीएम का यह तीसरा दौरा है।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहेज पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार देश में एक नई कार्य संस्कृति विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं खोज-खोज कर फाइल निकलवा रहा हूं और जो परियोजनाएं दशकों से अटकी पड़ी थी उन्हें पूरा करवा रहा हूं।
मोदी ने कहा कि भारत को अधिक से अधिक बंदरगाहों की जरूरत है। पीएम ने कहा कि हमारा मानना है कि अकेले सागर माला परियोजना लगभग 1 करोड़ नौकरियां प्रदान करेगी।
क्या है मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रो-रो फेरी' सर्विस? जिसने 360km का रास्ता घटाकर किया 31km
जानिए क्या क्या बोले मोदी
कार्यक्रम की शुरुआत में मोदी ने कहा कि रियोजना शुरू होने के बाद देश का लाखों लीटर डीजल पेट्रोल बचने जा रहा है। मोदी ने आगे बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले पूरा हो सकता था लेकिन पहले की केंद्र सरकार (कांग्रेस) ने साथ नहीं दिया था। मोदी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट इंजीनियर्स और गुजरात सरकार दोनों के लिए ही चुनौती से भरा था। मोदी ने बताया कि अभी जो सड़क मार्ग का रास्ता है उसपर काफी जाम लगा रहता है, जो कि इस सर्विस के शुरू होने के बाद काफी कम हो जाएगा।
पीएम ने आगे कहा कि समुद्र द्वार देश की तरक्की के गेटवे होते हैं और पिछले दशक में इसके लिए कुछ काम नहीं हुआ। मोदी ने बताया कि गुजरात की रो-रो सर्विस साउथ एशिया की सबसे बड़ी सर्विस होगी।
रो-रो फेरी सर्विस सेवा भावनगर जिले के घोघा से बरूच जिले के दाहेज तक के लिए है। मोदी इसे अपना 'ड्रीम प्रोजेक्ट' बता चुके हैं, इस सर्विस से दोनों शहरों की दूरी जो कि सड़क से 310 किलोमीटर पड़ती है वह घटकर 30 किलोमीटर हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट की आधारशिला मोदी ने जनवरी 2012 में गुजरात के सीएम रहते हुए रखी थी।
गुजरात चुनावः कांग्रेस के जातिगत दांव को मात देने के लिए हिन्दुत्व का कार्ड चलेगी भाजपा
वडोदरा में भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
इसके साथ ही 166 करोड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 265 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुए दो फ्लाइओवर, 55 करोड़ की लागत से तैयार हिरण सफारी पार्क और 6 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ हॉस्पिटल भी लोगों को सौंपा जाएगा। इससे पहले मोदी पिछले साल 22 अक्टूबर को वडोदरा गए थे, तब उन्होंने एक नए एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था।
Gujarat: PM Narendra Modi arrives in Bhavnagar, received by CM Rupani and Deputy CM Nitin Patel pic.twitter.com/RFXDgYHQA9
— ANI (@ANI) October 22, 2017