फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi hails Cabinet nod to Jamrani Dam Multipurpose Project's inclusion under PMKSY-AIBP

PM Modi: जमरानी बांध परियोजना 'पीएम कृषि सिंचाई योजना' में होगी शामिल, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना

Thu, 26 Oct 2023 01:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 26 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पर 2,584 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
 

विज्ञापन
PM Modi hails Cabinet nod to Jamrani Dam Multipurpose Project's inclusion under PMKSY-AIBP
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम सिंचाई कार्यक्रम योजना में उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समृद्ध एवं टिकाऊ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

2,584 करोड़ रुपये की आएगी लागत
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पर 2,584 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन

यह है परियोजना  
इस परियोजना में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राम गंगा नदी की सहायक नदी गोला नदी पर जमरानी गांव के पास एक बांध के निर्माण की परिकल्पना की गई है। यह बांध मौजूदा गोला बैराज को अपनी 40.5 किमी लंबी नहर प्रणाली और 244 किमी लंबी नहर प्रणाली के माध्यम से पानी देगा, जो 1981 में पूरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा
पीएम मोदी ने कहा, 'सीसीईए के इस फैसले से सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा और 10 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। यह पहल समृद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’ वहीं, पीएम ने चालू रबी सत्र के लिए फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी की घोषणा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के इस फैसले से किसानों को सस्ती कीमत पर उर्वरक उपलब्ध होगा।



केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की। दोनों देशों के बीच सहयोग ज्ञापन पर जुलाई में हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का यह निर्णय इस क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। यह सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed