जाते-जाते प्रणब दा को पीएम मोदी ने दिया ये खास तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पिता समान बता चुके हैं, लेकिन राष्ट्रपति भवन में बतौर राष्ट्रपति मुखर्जी के आखिरी दिन पीएम मोदी ने उन्हें एक और तोहफा दिया। इस तोहफे में उन्होंने राष्ट्रपति के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है।
दरअसल, गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक चिट्ठी ट्विटर पर पोस्ट की। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा था, जो उन्हें उनकी विदाई पर पीएम ने दिया था। इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने दिल्ली आने पर उन्हें रास्ता दिखाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को धन्यवाद दिया है।
On my last day in office as the President, I received a letter from PM @narendramodi that touched my heart! Sharing with you all. pic.twitter.com/cAuFnWkbYn
विज्ञापन विज्ञापन— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 3, 2017
Pranab Da, I will always cherish working with you. @CitiznMukherjee https://t.co/VHOTXzHtlM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2017
पूर्व राष्ट्रपति के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने रिप्लाई किया। उन्होंने अपने रिप्लाई में लिखा की आपके साथ काम करने में हमेशा ही मजा आया। पीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अब आप नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन आपने बतौर राष्ट्रपति इस देश को काफी प्रेरित किया है।
मैं यहां बाहरी था, लेकिन आपने पिता की तरह साथ दिया
उन्होंने लिखा कि तीन साल पहले मैं नई दिल्ली आया था, यहां मैं नया था, बाहरी था, यहां काम करना मेरे लिए चुनौती थी, लेकिन आपने में मुझे हमेशा एक पिता के तरह गाइड किया और मदद की। साथ ही उन्होंने लिखा कि आपके राजनीतिक, आर्थिक और वैश्विक अनुभव का फायदा हमें समय-समय पर मिलता रहा। आपने न केवल मेरी बल्कि हमारी सरकार की भी काफी मदद की है।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से थे, हमारी विचारधाराएं भी अलग थी। मैं एक राज्य में काम करके आया था, लेकिन आपने इन सब के बाद भी मेरी मदद की। हम लोगों ने एक साथ काम किया। साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति को शुक्रिया अदा भी किया।