फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Faces Security Threat In Andhra Pradesh 3 Congress protesters taken into custody for releasing black balloons

PM Modi: आंध्र में पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े, पुलिस बोली- सुरक्षा में चूक का मामला नहीं

Mon, 04 Jul 2022 06:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 06:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े।

विज्ञापन
PM Modi Faces Security Threat In Andhra Pradesh 3 Congress protesters taken into custody for releasing black balloons
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। इस बार ये वाकया आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुआ। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े। एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छोड़े गए काले गुब्बारे पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के एकदम नजदीक थे। इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ा चूक माना जा रहा है। गुब्बारे उड़ाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता ' नरेंद्र मोदी गो बैक' के नारे भी लगाए। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के पंजाब दौरे के दौरान भी उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा में चूक से किया इंकार
कृष्णा जिले के डीएसपी विजयपाल ने बताया कि इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अभी कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, जिले की पुलिस ने इसे सुरक्षा में चूक नहीं बताया है। पुलिस ने कहा है कि पीएम मोदी के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गौरतलब है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आंध्रप्रदेश पहुंचे थे। यहां पीएम ने कांस्य की बनी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्मे सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती व रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल मनाया जाएगा।'


युवाओं के लिए उत्तम अवसर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं के पास सबसे उत्तम अवसर है। देश में नए आयाम खुल रहे हैं। नई सोच है और नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं। 

दूसरा बारदोली कहलाता है आंध्र का भीमावरम
आंध्र प्रदेश का भीमावरम दूसरा बारदोली कहलाता है। 1920 में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था। इससे भीमावरम में राष्ट्रवाद की भावना जागी और इस छोटे से शहर के लोगों ने अंग्रेज सरकार को टैक्स देना बंद कर दिया। इस शक्तिशाली विद्रोह की सूचना मिलने पर गांधी जी ने भीमावरम का जिक्र अपनी पत्रिका 'हरिजन' में दूसरे बारदोली (गुजरात) आंदोलन के रूप में किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed