फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi faced terror threat during Kerala visit: State DGP

केरल दौरे में पीएम मोदी को था आतंकी खतरा, बड़े हमले की थी आशंका

Wed, 21 Jun 2017 07:19 AM IST
एजेंसी/ कोच्चि
एजेंसी/ कोच्चि Updated Wed, 21 Jun 2017 07:19 AM IST
विज्ञापन
PM Modi faced terror threat during Kerala visit: State DGP
- फोटो : ANI

मेट्रो रेल का उद्घाटन करने शनिवार को कोच्चि गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी खतरा था। केरल के पुलिस महानिदेशक टीपी सेनकुमार ने मंगलवार को यह खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की यात्रा के दिन यहां बड़े खतरे की आशंका थी। उस दिन यहां एक आतंकी मॉड्यूल मौजूद था। हम इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।’

विज्ञापन


केरल के डीजीपी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के पास प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल प्रयोग को जायज ठहराते हुए ये बातें कहीं। पुतुव्यपे के पास एलपीजी टर्मिनल के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने कोच्चि के पुलिस कमिश्नरयतीश चंद्र का भी बचाव किया। सूचनाओं के मुताबिक, उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था।
विज्ञापन


राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, प्रदर्शनकारियों ने अचानक उस रास्ते पर परेशानी खड़ा करने का प्रयास किया जिससे होकर 17 जून को प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। उस दिन अन्य सुरक्षा एजेंसियां रास्ते पर परीक्षण कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोच्चि आए थे। उन्होंने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया और राज्यपाल पी सदाशिवम, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed