{"_id":"59fd55c04f1c1bd7538bb198","slug":"pm-modi-ease-of-doing-business-world-bank-report-india-business-reforms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रिपोर्ट पर बोले PM- लोगों का जीवन आसान बनाना ही मेरा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रिपोर्ट पर बोले PM- लोगों का जीवन आसान बनाना ही मेरा काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में इंडिया बिजनेस रिफॉर्म कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रवासी भारतीय केंद्र में हुए इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि उनके पास देश के लोगों की सेवा करने के अलावा कोई और काम नहीं है।
विज्ञापन
ईज ऑफ डूइंग बिजनेसः टॉप 50 में आने की कोशिश, केंद्र ने राज्यों के बीच ऐसे की साझेदारी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मोदी ने सबसे पहले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर दी गई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह वक्त खुशी और जश्न मनाने का है क्योंकि इससे लोगों के जीवन में भी सुगमता आएगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में बिजनेस करना पहले से आसान हो गया है। पहले भारत की रैंक 142 थी जो अब टॉप 100 के अंदर है।
विज्ञापन
इसके आगे मोदी ने कहा कि और क्या काम है मेरे पास? बस एक ही काम है कि देश के सौ करोड़ लोग और उनके जीवन में बदलाव लाना है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की लिस्ट में 142 से 100वें नंबर पर आने पर मोदी ने कहा कि अब उनको सोने का मन नहीं करता बल्कि और करने की इच्छा होती है।
मोदी ने यह भी कहा कि वह ऐसे पीएम हैं जिन्होंने वर्ल्ड बैंक की बिल्डिंग भी नहीं देखी जबकि पहले वर्ल्ड बैंक को चलाने वाले लोग यहां बैठा करते थे।
विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
लिस्ट पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कुछ किया नहीं और जो कर रहा है उसे करने नहीं देना चाहते। पीएम ने कहा कि अगर ये सुधार पहले के वक्त में किए होते तो देश और ज्यादा आगे बढ़ता।
मोदी ने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में जीएसटी जैसे बदलाव को इस साल नहीं जोड़ा गया है, अगले साल जब इसे जोड़ा जाएगा तो रैंक और सुधरेगी। मोदी ने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है और ऐसे में जीएसटी में जो कमियां हैं उनको वक्त-वक्त पर देखा जाएगा और ठीक किया जाएगा।
मोदी ने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में जीएसटी जैसे बदलाव को इस साल नहीं जोड़ा गया है, अगले साल जब इसे जोड़ा जाएगा तो रैंक और सुधरेगी। मोदी ने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है और ऐसे में जीएसटी में जो कमियां हैं उनको वक्त-वक्त पर देखा जाएगा और ठीक किया जाएगा।