फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi during a webinar on budget implementation relating to Health Sector the budget is extraordinary

भारत को स्वस्थ रखने के लिए चार मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे हैं - पीएम मोदी

Tue, 23 Feb 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 23 Feb 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
PM Modi during a webinar on budget implementation relating to Health Sector the budget is extraordinary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित बजट कार्यान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वेबिनार के दौरान कहा कि बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए आवंटित की गई राशि अभूतपूर्व है। ये इस सेक्टर के प्रति हमारे समर्पण को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कोरोना महामारी ने हमें भविष्य में ऐसी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार कर दिया है। 

विज्ञापन


देश के स्वास्थ्य क्षेत्र पर भरोसा नए स्तर पर है - पीएम
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के दौरान भारत के हेल्थ सेक्टर ने जो मजबूती दिखाई है, अपने जिस अनुभव औऱ अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, उसे दुनिया ने बहुत बारीकी से नोट किया है। आज पूरे विश्व में भारत के हेल्थ सेक्टर की प्रतिष्ठा और भारत के हेल्थ सेक्टर पर भरोसा, नए स्तर पर है।
विज्ञापन


भारत को स्वस्थ रखने के लिए चार मोर्चों पर काम कर रहे हैं - पीएम
वेबिनार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत को स्वस्थ रखने के लिए चार मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें से पहला मोर्चा है - बीमारियों को रोकने का, दूसरा मोर्चा है - गरीब से गरीब को सस्ता और प्रभावी इलाज देने का। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी योजनाएं यही काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरा मोर्चा है- हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की गुणवत्ता और मात्रा में बढ़ोतरी करना। वहीं चौथा मोर्चा है- समस्याओं से पार पाने के लिए मिशन मोड पर काम करना। मिशन इंद्रधनुष का विस्तार देश के आदिवासी और दूर-दराज के इलाकों तक किया गया है।

'2025 तक टीबी खत्म करना है लक्ष्य'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश से टीबी को खत्म करने के लिए हमने वर्ष 2025 तक का लक्ष्य रखा है। टीबी की रोकथाम के लिए मास्क पहनना, शीघ्र निदान और इलाज तीनों जरूरी हैं। 

मसालों और काढ़े का रहा योगदान - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने वेबिनार में आगे कहा कि भारत की दवाओं और वैक्सीन के साथ-साथ हमारे मसालों और हमारे काढ़े का भी कितना बड़ा योगदान है, ये दुनिया आज अनुभव कर रही है। हमारी पारंपरिक दवा ने भी विश्व मंच पर अपनी एक जगह बनाई है।


दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर जाना है - पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हमें देश के दूर-दराज के क्षेत्र में भी, जहां चाहे सिर्फ एक नागरिक ही हो, वहां हमें तक पहुंचना है, ये हमारा मिजाज होना चाहिए और इस दिशा में हमें पूरी कोशिश करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed