{"_id":"69bd2570eddfb8aa0903339f","slug":"pm-modi-discusses-west-asia-conflict-with-five-world-leaders-diplomacy-and-peace-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict: 6 भारतीयों की मौत, 3 लाख की वतन वापसी; खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर MEA की पैनी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Conflict: 6 भारतीयों की मौत, 3 लाख की वतन वापसी; खाड़ी देशों में फंसे लोगों पर MEA की पैनी नजर
Fri, 20 Mar 2026 04:20 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:20 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों और बढ़ती सैन्य तनातनी के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता भी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पांच प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर भारत का रुख स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने अहम जानकारी साझा की है. मंत्रालय के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव में अब तक 6 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है। सरकार लापता नागरिक की तलाश और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय ने अब तक 3 लाख लोगों की वतन वापसी कराई है।
मिशन मोड में भारतीय दूतावास
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर. महाजन ने बताया कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। सरकार का पूरा जोर इस वक्त उन परिवारों को राहत पहुंचाने पर है। लापता भारतीय की सुरक्षित बरामदगी के लिए भी स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ 'सर्च ऑपरेशन' तेज कर दिए गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पांच प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात कर भारत का रुख स्पष्ट किया है।
संवाद और कूटनीति पर भारत का जोर
प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को केवल 'संवाद और कूटनीति' के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। भारत का प्राथमिक उद्देश्य फिलहाल तनाव को कम करना और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति की बहाली करना है।
विज्ञापन
ऊर्जा संरचना पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा
इस कूटनीतिक संवाद का एक बड़ा हिस्सा वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा संरचना पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। दरअसल, तेल और गैस के ठिकानों पर हमले वैश्विक बाजार में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं, जिससे भारत सहित पूरी दुनिया प्रभावित होगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य'से जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें:US-Israel Attack: इस्राइली हमले में IRGC प्रवक्ता और खुफिया मंत्री की मौत, तेहरान में हड़कंप
रियाद में एक भारतीय की मौत
विदेश मंत्रालय में खाड़ी देशों के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने कहा कि कल देर रात हमें 18 मार्च को रियाद में हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु की सूचना मिली। हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। रियाद स्थित हमारा दूतावास परिवार के संपर्क में है। हम शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अब तक विभिन्न घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की जान चली गई है और एक लापता है। सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित हमारे दूतावास लापता भारतीय नागरिक को वापस लाने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन