News: PM मोदी ने स्पेनिश समकक्ष से की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा; गोवा में छुट्टियां मना रहीं सुनक की पत्नी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ बाचतीत में डिजिटल अवसंरचना, जलवायु अभियान, स्वच्छ ऊर्जा बदलाव और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों ने डिजिटल अवसंरचना, जलवायु अभियान, स्वच्छ ऊर्जा बदलाव और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति जताई।
पीएमओ ने बताया कि मोदी ने सांचेज को जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं और वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) पर आधारित एकता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में जानकारी दी। बातचीत में स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर स्पेन की ओर से पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
पाकिस्तान के कटासराज मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे तीर्थयात्री
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 16-22 फरवरी तक पाकिस्तान के पंजाब में स्थित पवित्र श्री कटासराज मंदिर की यात्रा के लिए 114 वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी है। कटासराज मंदिर को किला कटास के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर लाहौरा-इस्लामाबाद मोटर-वे पर चकवाल जिले में स्थित है।
यूएन के मुख्यालय में मोटे अनाजों पर लगाई प्रदर्शनी
भारत ने ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज 2023’ मनाने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई है। भारत के स्थायी मिशन द्वारा मंगलवार को शुरू की गई प्रदर्शनी, भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाजों, उनकी पोषकता और स्वास्थ्य लाभ पर केंद्रित थी। साथ ही, प्रदर्शनी में प्रदर्शित अनाजों की कैलोरी संबंधी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सौ से अधिक प्रतिनिधियों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने भाग लिया।
यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया कि क्यों भारत 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष बनाने का प्रयास कर रहा है और कैसे मोटे अनाज सतत विकास लक्ष्यों की ओर सामूहिक मार्च की दिशा में एक समाधान है।
गोवा में छुट्टियां मनातीं नजर आईं ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी दो बेटियों और मां सुधा मूर्ति के साथ दक्षिण गोवा के बेनौलिम तट पर छुट्टियां मनाते देखी गई हैं। फ्रांसिस फर्नांडीस नाम के एक मछुआरे ने बताया कि उसने ब्रिटेन की प्रथम महिला (अक्षता मूर्ति) को पहचान लिया।