फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi discusses bilateral relations with Spanish counterpart

News: PM मोदी ने स्पेनिश समकक्ष से की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा; गोवा में छुट्टियां मना रहीं सुनक की पत्नी

Thu, 16 Feb 2023 07:21 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 07:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ बाचतीत में डिजिटल अवसंरचना, जलवायु अभियान, स्वच्छ ऊर्जा बदलाव और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
PM Modi discusses bilateral relations with Spanish counterpart
Narendra Modi, Pedro Sánchez - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों ने डिजिटल अवसंरचना, जलवायु अभियान, स्वच्छ ऊर्जा बदलाव और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि मोदी ने सांचेज को जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं और वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) पर आधारित एकता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में जानकारी दी। बातचीत में स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को लेकर स्पेन की ओर से पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

 

पाकिस्तान के कटासराज मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे तीर्थयात्री
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 16-22 फरवरी तक पाकिस्तान के पंजाब में स्थित पवित्र श्री कटासराज मंदिर की यात्रा के लिए 114 वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान उच्चायोग ने  यह जानकारी दी है। कटासराज मंदिर को किला कटास के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर लाहौरा-इस्लामाबाद मोटर-वे पर चकवाल जिले में स्थित है। 
 

यूएन के मुख्यालय में मोटे अनाजों पर लगाई प्रदर्शनी
भारत ने ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज 2023’ मनाने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई है। भारत के स्थायी मिशन द्वारा मंगलवार को शुरू की गई प्रदर्शनी, भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाजों, उनकी पोषकता और स्वास्थ्य लाभ पर केंद्रित थी। साथ ही, प्रदर्शनी में प्रदर्शित अनाजों की कैलोरी संबंधी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के सौ से अधिक प्रतिनिधियों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने भाग लिया।

यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया कि क्यों भारत 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष बनाने का प्रयास कर रहा है और कैसे मोटे अनाज सतत विकास लक्ष्यों की ओर सामूहिक मार्च की दिशा में एक समाधान है।
 

विज्ञापन

गोवा में छुट्टियां मनातीं नजर आईं ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी दो बेटियों और मां सुधा मूर्ति के साथ दक्षिण गोवा के बेनौलिम तट पर छुट्टियां मनाते देखी गई हैं। फ्रांसिस फर्नांडीस नाम के एक मछुआरे ने बताया कि उसने ब्रिटेन की प्रथम महिला (अक्षता मूर्ति) को पहचान लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed