फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Danish counterpart Frederiksen review progress of India Denmark Green Strategic partnership Updates

India-Denmark: पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री से की बात, जी-20 अध्यक्षता समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 20 Apr 2023 08:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Apr 2023 08:55 PM IST
सार

पीएम फ्रेडरिक्सन ने भारत की पहलों की सराहना की और उन्हें डेनमार्क के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया। दोनों राजनेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने तथा अपने संबंधों को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की। 

विज्ञापन
PM Modi Danish counterpart Frederiksen review progress of India Denmark Green Strategic partnership Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से बात की। फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय आदान-प्रदान तथा बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा की गई। दोनों ने इन मुद्दों को लेकर हो रहे प्रयासों पर संतोष जताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्ति होने पर फ्रेडरिक्सन को बधाई दी। उन्होंने पीएम फ्रेडरिक्शन को जी-20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में बताया। 
विज्ञापन


पीएम फ्रेडरिक्सन ने भारत की पहलों की सराहना की
पीएम फ्रेडरिक्सन ने भारत की पहलों की सराहना की और उन्हें डेनमार्क के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया। दोनों राजनेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने तथा अपने संबंधों को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनमार्क के पीएम कार्यालय ने कही यह बात
डेनमार्क के पीएम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हरित सामरिक साझेदारी को और आगे ले जाने पर अच्छी चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। साथ ही भारत की जी-20 अध्यक्षता समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बेहतरीन बातचीत हुई। डेनमार्क भारत की मदद के लिए तैयार है।


पिछले साल दिसंबर में ही फ्रेडरिक्सन बनीं थीं पीएम
पिछले साल दिसंबर में ही डेनमार्क में नई सरकार का गठन हुआ था। चुनाव के छह हफ्ते बाद देश में नई सरकार बनी थी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में हमारे सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed