फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi corona review meeting with cm and home minister amit shah on coronavirus Situation

कोविड-19: मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, घबराएं नहीं, आजीविका बचाने का प्रयास करें

Fri, 14 Jan 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 05:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में हम टीकाकरण के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज लगभग 92 फीसदी भारतीय पहली खुराक लगवा चुके हैं और दूसरी खुराक लेने वाले करीब 70 फीसदी हो चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi corona review meeting with cm and home minister amit shah on coronavirus Situation
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में टीकाकरण बढ़ाने और लोगों की आजीविका को नुकसान कम से कम करने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोरोना के अन्य स्वरूपों के मुकाबले ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, लेकिन हमें घबराने नहीं, बल्कि इससे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए फिर हर घर दस्तक मुहिम में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया के साथ मौजूद मुख्यमंत्रियों से मोदी ने कहा, 10 दिन में तीन करोड़ किशोरों का टीकाकरण कराया जा चुका है। यह महामारी की चुनौती से निपटने के लिए देश की क्षमता और हमारी तैयारी को दर्शाता है। पूरी दुनिया में हम टीकाकरण के मामले में अच्छी स्थिति में हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि आज लगभग 92 फीसदी भारतीय पहली खुराक लगवा चुके हैं और दूसरी खुराक लेने वाले करीब 70 फीसदी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियाती खुराक मिलते ही मजबूत होगी स्वास्थ्य प्रणाली
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को प्राथमिकता, सक्रियता और सामूहिक स्तर पर प्रयास जारी रखना होगा। जितनी जल्दी हमारे योद्धाओं और बुजुर्गों में एहतियाती खुराक का टीकाकरण पूरा होगा, हमारी स्वास्थ्य प्रणाली उतनी ही मजबूत होगी।  

ध्यान रखें, कम से कम नुकसान हो
कहा, आम आदमी की आजीविका, आर्थिक गतिविधियों और अर्थव्यवस्था में तेजी को कम से कम नुकसान का प्रयास किया जाना चाहिए। कंटेनमेंट संबंधी किसी तरह की रणनीति बनाने से पहले इन बातों का ख्याल जरूर रखा जाना चाहिए। बेहतर यही होगा कि अधिक से अधिक स्थानीय कंटेनमेंट पर जोर दें।


त्योहारी मौसम में कम न हो सतर्कता
पहले यह कहा जा रहा था कि ओमिक्रॉन धीरे-धीरे फैलता है लेकिन इसके बढ़ते मामलों से यह संदेह दूर हो गया। यह स्वरूप पहले के अन्य स्वरूपों के मुकाबले बड़ी तेजी से फैल रहा है। हमें सावधान रहना होगा, लेकिन इस पर ध्यान रखना होगा कि किसी तरह की अफरा-तफरी का माहौल न बनने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed