फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Sheikh Hasina on victory in Bangladesh general elections

PM Modi: बांग्लादेश के चुनाव में जीत पर PM मोदी ने किया शेख हसीना को फोन, दोनों देशों के रिश्तों पर कही यह बात

Mon, 08 Jan 2024 07:29 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

बांग्लादेश के आम चुनाव में आवामी लीग की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने शेख हसीना को फोन कर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देता हूं।

विज्ञापन
PM Modi congratulates Sheikh Hasina on victory in Bangladesh general elections
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच बंग्लादेश में सात जनवरी को आम चुनाव हुए थे। इस दौरान बांग्लादेश के कई इलाकों में छुटपुट घटनाएं हुई थी। बांग्लादेश के आम चुनाव के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया हैं। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने प्रचंड जीत हासिल की हैं। 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुए, वहीं एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव टाल दिया गया था। 299 सीटों में से 223 सीटों पर आवामी लीग ने ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने शेख हसीना को फोन कर बधाई दी। 
विज्ञापन


शेख हसीना को फोन कर दी बधाई- पीएम मोदी
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ' प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई। बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को अधिक मजूबत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


भारत ही हमारा सच्चा दोस्त- शेख हसीना
गौरतलब हैं कि शेख हसीना ने बांग्लादेश ने जीत दर्ज करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने कहा हमारा पड़ोसी देश भारत बांग्लादेश का सबसे अच्छा और सच्चा दोस्त हैं। 1971 और 1975 में भारत ने हमारा समर्थन किया था। मैं वास्तव में इस बात की सराहना करती हूं कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष दलों के बहिष्कार के बीच बांग्लादेश में हुए थे चुनाव
प्रमुख विपक्षी दल बीएनपी ने चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इससे पहले समय-समय पर विपक्षी दलों द्वारा लगातार बांग्लादेश में परिवहन नाकेबंदी की गई थी। गौरतलब हैं कि बीएनपी द्वारा कई बार हिंसक प्रदर्शन किए गए, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया था। विपक्ष का आरोप था कि मौजूदा पीएम शेख हसीना के रहते देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं किए जा सकते हैं, इसलिए एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed