{"_id":"64e612708ca149f77c044df2","slug":"pm-modi-congratulates-isro-chief-s-somnath-by-calling-from-south-africa-on-chandrayaan-3-successful-landing-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3: 'सोमनाथ जी आपका तो नाम ही चंद्र से जुड़ा है इसलिए...'; इस तरह PM मोदी ने दी ISRO प्रमुख को बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrayaan-3: 'सोमनाथ जी आपका तो नाम ही चंद्र से जुड़ा है इसलिए...'; इस तरह PM मोदी ने दी ISRO प्रमुख को बधाई
Wed, 23 Aug 2023 07:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:58 PM IST
सार
भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन करके सराहना की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने फोन करके दी इसरो प्रमुख को बधाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिग करके इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा करने वाले पहला देश बन गया है। भले ही साल 2019 में भारत अपने चंद्र मिशन-2 में फेल हो गया था इसके बाद भी असफलता से सीखते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 पर काम शुरू कर दिया था। कोरोना काल में जब विश्व और देश कोरोना से जूझ रहा था तब भी इसरो अपने तीसरे चंद्र मिशन पर काम कर रहा था। भारत की इस सफलता में इसरो और उसके वैज्ञानिकों के साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का अहम योगदान है। उनके इस योगदान की पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से फोन करके सराहना की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री इन दिनों 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। वे वहीं से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस एतिहासिक पल को देख रहे थे। इसरो की सफलता पर उन्होंने कहा कि ये ये विकसित भारत का क्षण है। इसी के साथ ही उन्होंने वहीं से इसरो प्रमुख को फोन करके इस सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख से यह भी कहा है कि वे जल्दी ही वे इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मिलकर शुभकामनाएं देंगे।
पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से किया इसरो प्रमुख को फोन
पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को फोन करके बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ जी, आपका तो नाम ही सोमनाथ है और सोमनाथ चंद्र से जुडा हुआ है और इसलिए आपके परिवार जन भी बहुत आनंदित होगें। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। और सबको मेरी तरफ से अभिनंनद कह दीजिए। और जितना जल्दी हो सके मैं आप सबको रूम में भी बधाई दूंगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।

#WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw
— ANI (@ANI) August 23, 2023