{"_id":"67272d60e2ef983b2c009375","slug":"pm-modi-congratulates-duma-boko-on-being-elected-botswana-president-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को बधाई दी; जताई यह उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को बधाई दी; जताई यह उम्मीद
Sun, 03 Nov 2024 01:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:29 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हैं। ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी, ड्यूमा बोको
- फोटो : PTI, X/Duma Boko
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोत्सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर ड्यूमा बोको को रविवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ पास से काम करने के इच्छुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'बोत्सवाना के राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर बधाइयां। आपके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'
बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए बोको के साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हैं। ‘अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज’ (यूडीसी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया है।
चुनाव में यूडीसी ने जीत हासिल की थी
दक्षिणी अफ्रीकी देश के चुनाव में यूडीसी ने जीत हासिल की थी। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने हार स्वीकार कर ली थी और इसके साथ ही 1966 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से सत्ता पर काबिज उनकी पार्टी का 58 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।