फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi called yugpurush upset shiv sena ubt leader sanjay raut make controversial statement

PM Modi: उपराष्ट्रपति धनखड़ द्वारा पीएम मोदी को 'युगपुरुष' बताने पर भड़के संजय राउत, कह गए आपत्तिजनक बात

Tue, 28 Nov 2023 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि हम ये बात तय नहीं करते कि कौन पुरुष है, महापुरुष है या युगपुरुष है, बल्कि इतिहास, सदियां और लोग ये तय करते हैं। 

विज्ञापन
pm modi called yugpurush upset shiv sena ubt leader sanjay raut make controversial statement
पीएम मोदी और शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने एक हालिया बयान में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया था। अब उपराष्ट्रपति के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पीएम मोदी को युगपुरुष बताने पर भड़क गए और वह पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक  बयान दे गए। 
विज्ञापन


क्या बोले संजय राउत
संजय राउत ने उपराष्ट्रपति के बयान पर कहा कि '2024 के बाद भी अपनी बात पर कायम रहिएगा। हम ये बात तय नहीं करते कि कौन पुरुष है, महापुरुष है या युगपुरुष है, बल्कि इतिहास, सदियां और लोग ये तय करते हैं। महात्मा गांधी का पूरी दुनिया में सम्मान है।' इसके बाद संजय राउत ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि 'अगर ऐसा होता तो हमारे जवान जम्मू कश्मीर में ना मर रहे होते और ना ही चीन, लद्दाख में दाखिल होता।' 
विज्ञापन


बता दें कि संजय राउत अक्सर अपने बयानों में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ काफी मुखर रहते हैं। हाल ही में आदित्य ठाकरे के मथुरा दौरे को लेकर संजय राउत ने कहा था कि 'मथुरा, अयोध्या और द्वारका किसी की संपत्ति नहीं हैं। हम हिंदुत्व पार्टी हैं और हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ता पहले भी मथुरा जा चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ में कही थी ये बात
बता दें कि मुंबई में श्रीमद राजचंद्र की वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि 'बीते सदी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, जबकि इस सदी के युगपुरुष पीएम मोदी हैं। महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा से अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। पीएम मोदी हमें प्रगति के उस रास्ते पर लेकर जा रहे हैं, जहां हम हमेशा से जाना चाहते थे।' बता दें कि कई विपक्षी नेताओं ने भी उपराष्ट्रपति के बयान की आलोचना की।


कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने उपराष्ट्रपति के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि चापलूसी की भी एक सीमा होती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 'देश का हर संस्थान तबाह हो रहा है। देश के उपराष्ट्रपति महात्मा गांधी की तुलना पीएम मोदी से कर रहे हैं, यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यहां तक कि पीएम मोदी भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह सुनकर दुख हुआ।' बसपा सांसद दानिश अली ने भी उपराष्ट्रपति के बयान पर तंज कसा और कहा कि संसद में नया युग शुरू हो गया है और एक सांसद को एक विशेष समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed