फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Call up West Bengal CM Mamata Banerjee and praises govt role in fighting Covid-19

पीएम ने ममता से की फोन पर बात, कोरोना को रोकने के लिए उठाए गए सरकार के कदम को सराहा

Sat, 28 Mar 2020 11:28 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 28 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Call up West Bengal CM Mamata Banerjee and praises govt role in fighting Covid-19
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और कोविड-19 को फैलने से रोकने में राज्य सरकार के कदमों की तारीफ की। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बातचीत के दौरान राज्य में मौजूदा हालात का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान नागरिकों की मदद के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की प्रशंसा की। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की बातचीत करीब दस मिनट चली। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ममता बनर्जी से बात की और राज्य की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने कोरोनो वायरस संक्रमण की जांच के लिए दस हाजर टेस्ट किट भेजी हैं। किट को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से भेजा गया है। यह शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिसीज (एनआईसीईडी) की वायरोलॉजी लैब में रखी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed