{"_id":"5bf0ca96bdec227eda031e8e","slug":"pm-modi-cabinet-appointed-sk-mishra-as-full-time-ed-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस के मिश्रा ईडी के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एस के मिश्रा ईडी के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
ईडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। मिश्रा आयकर कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं जिन्हें 27 अक्टूबर को केन्द्रीय जांच एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था और तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का ‘अतिरिक्त’ प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर मिश्रा को ‘‘पद ग्रहण करने की तारीख से दो साल तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो’ तक का कार्यकाल दिया है।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी में नियुक्ति से पहले दिल्ली में आयकर विभाग में मुख्य आयुक्त के रूप में तैनात रहे मिश्रा को अब केंद्र सरकार में एक अतिरिक्त सचिव के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और उन्हें पूर्णकालिक ईडी निदेशक का कार्यभार दिया गया है। ईडी निदेशक का पद केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद के समतुल्य होता है।
विज्ञापन