फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi breaks silence on Raghuram Rajan’s reappointment

मोदी ने तोड़ी रघुराम राजन की नियुक्ति पर चुप्पी, मीडिया को दी सलाह

Fri, 27 May 2016 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi breaks silence on Raghuram Rajan’s reappointment
मन की बात के जरिए देंगे विदाई - फोटो : Getty

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की नियुक्ति को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि रघुराम राजन की फिर से नियु‌क्ति को लेकर मीडिया को रूचि नहीं होनी चाहिए और यह मीडिया का काम नहीं है। 

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उनकी नियुक्ति एक प्रशासानिक काम है और मीडिया को इसमें रूचि नहीं लेनी चाहिए। वाल स्ट्रीट जनरल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सिंतबर में इस बात पर स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि रघुराम राजन का तीन वर्षीय कार्यकाल 3 सितंबर को खत्म हो रहा है। यह बात मोदी ने तब कही जब उनसे पूछा गया कि 'रघुराम राजन की फिर से नियुक्ति का आप समर्थन करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भारतीय अर्थव्यवस्‍था को लेकर अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में रहे हैं। चाहे वो भारतीय अर्थव्यवस्‍था को अंधों में काना राजा बताना हो या फिर असहिष्‍षुणता को लेकर दिया गया बयान।


पिछले दिनों राजन फिर से तब चर्चा में आ गए हैं जब से भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने राजन को पद से हटाने को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी।

उन्होंने राजन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजन दिमाग से अमेरिकी है। इसके बाद ही फिर से राजन पर छह आरोप लगाते हुए स्वामी ने मोदी से कहा कि उन्हें पद से तुरंत हटा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed