फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi blesses Dr. Philipose Mar Chrysostom on his 99th birthday

99वें जन्मदिन पर फिलिपोज मर क्राइजोस्टोम से मिले पीएम मोदी

Wed, 27 Apr 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
PM Modi blesses Dr. Philipose Mar Chrysostom on his 99th birthday
बिशप फिलिपोज के साथ नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मर थोमा चर्च के बिशप फिलिपोज मर क्राइजोस्टोम के 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने बिशप के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह बिशप का हाथ पकड़ चलते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बिशप फिलिपोज और उनके ज्ञान से काफी ज्यादा प्रभावित भी नजर आए। तो आइए जानते हैं कौन हैं बिशप फिलिपोज?

विज्ञापन

विज्ञापन


बिशप फिलिपोज क्राइजोस्टोम केरल के 'मर थोमा चर्च' के बिशप हैं। फिलिपोज पिछले 62 साल से भी ज्यादा समय से बतौर बिशप काम कर रहे हैं। इतने लंबे समय से बिशप के तौर पर काम करने वाले फिलिपोज दुनिया के पहले बिशप हैं। फिलिपोज का जन्म 27 अप्रैल 1918 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलिपोज को 'बिशप ऑफ गोल्डेन टंग' के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें यह नाम उनके धार्मिक सिद्धांतों के संवादों को हास्य के रूप में आसानी से श्रोताओ तक पहुंचाने की क्षमता की वजह से दिया गया है। फिलिपोज को बिशप का पद भार सौंपते वक्त (अभिषेक के दौरान) ही 'मर क्राइजोस्टोम' की उपाधि से नवाजा गया था।

कई अहम जिम्मेदारियों का किया निर्वहन

PM Modi blesses Dr. Philipose Mar Chrysostom on his 99th birthday
बिशप फिलिपोज - फोटो : Ankolaashram
फिलिपोज जब अपने युवावस्था में थे उस वक्त स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई अपने चरम पर थी। वह इस लड़ाई से काफी ज्यादा प्रभावित थे इसलिए उन्होंने भी स्वाधीनता की लड़ाई में हिस्सा लेने का फैसला किया। इस दौरान वह समाज सेवा की भावना से पीजे थॉमस के साथ अंकोला आश्रम के गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे।

इस दौरान उन्हें 1 जनवरी 1944 को मर थोमा चर्च का डीकॉन बना दिया गया और कुछ ही महीनों बाद 3 जून 1944 को कसीसा बनाया गया। भारत की आजादी के बाद 20 मई 1953 को उन्हें रम्बन बना दिया गया। फिलहाल वह इस पद पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाले पहले बिशप हैं जो करीब 62 वर्षों से इस पद पर काबिज हैं।

इतने लंबे कार्यकाल में फिलिपोज ने कई अहम पदों की भी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्हें मई 1978 में सुफ्रागन मेट्रोपोलिटन का कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान वह अलेक्जेंडर मर थोमा के साथ काम किया करते थे। जब अलेक्जेंडर को वलिया (सीनियर) मेट्रोपोलिटन बनाए गए तो फिलिपोज को आधिकारिक तौर पर 15 मार्च 1999 को मेट्रोपोलिटन बना दिया गया। इस दौरान अपने सभी जिम्मेदारियों को सफल निर्वहन भी किया। फिलिपोज के ज्ञान के नरेंद्र मोदी भी कायल हैं और कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed