फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi at Jammu Kashmir Today After Removed Article 370 Terror Attack Reduced by 35% Know Details in Hindi

नया कश्मीर : अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई 42% की कमी, 450 दहशतगर्द मारे गए

Sat, 23 Apr 2022 01:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 23 Apr 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार
सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक घाटी में कुल 541 आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं में 439 आतंकवादी मार गिराए गए। इन आतंकी हमलों में हमारे 98 जवान शहीद हुए। वहीं, 109 आम नागरिकों की भी मौत हुई। 
loader
PM Modi at Jammu Kashmir Today After Removed Article 370 Terror Attack Reduced by 35% Know Details in Hindi
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर में होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है। मोदी यहां पंचायती राज दिवस पर सांबा जिले के पल्ली गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर स्थित चठ्ठा कैंप के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला किया। घटना के वक्त सीआईएसफ की बस 15 जवानों को ड्यूटी पर ले कर जा रही थी।

  
इस हमले में सीआईएसएफ के एक जवान शहीद हो गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी ढेर हो गए। शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के सुजवां में एक सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें भी चार आतंकी ढेर हो गए। इस तरह एक दिन के अंदर सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया।


आइये समझते हैं कि घाटी में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं घटीं या बढ़ीं? आतंकी हमलों में कितने आम लोगों की जान गई? इन घटनाओं में कितने आतंकी मारे गए और कितने जवान शहीद हुए? 
 

अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं बढ़ीं या घटीं? 

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं
जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
बीते दिसंबर में सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 5 अगस्त 2019 के बाद घाटी में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटा। इसके पहले की 841 दिनों में 843 आतंकी घटनाएं हुई थीं। यानी, अनुच्छेद 370 हटने के पहले औसतन रोज एक आतंकी घटना होती थी। 370 हटने के बाद के 841 दिन में घाटी में केवल 496 आतंकी घटनाएं हुईं। इस लिहाज से घाटी में होने वाली आतंकी घटनाओं में करीब 42 फीसदी की कमी आई है। 



दो फरवरी 2022 को भी सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक घाटी में कुल 541 आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं में 439 आतंकवादी मार गिराए गए। इन आतंकी हमलों में हमारे 98 जवान शहीद हुए। वहीं, 109 आम नागरिकों की भी मौत हुई।  करीब 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति का भी नुकसान हुआ। दिसंबर 2020 से लेकर नवंबर 2021 तक सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर से 12 आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा, जबकि 165 को मार गिराया।      

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कितना बदला कश्मीर? 
आतंकी घटनाएं 541
मारे गए आतंकी 439
जान गंवाने वाले आम लोग 98
शहीद हुए जवान 109

बौखलाए आतंकी आम लोगों को बना रहे निशाना 

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। इस बौखलाहट में आम लोगों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। 2017 से लेकर चार अगस्त 2019 तक यानी तीन साल में जहां आतंकी हमलों में 86 लोगों की मौत हुई है, वहीं अनुच्छेद 370 हटने के बाद यानी पांच अगस्त 2019 से लेकर 26 जनवरी 2022 तक 109 लोग इन घटनाओं में मारे गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed