फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi At India Italy Virtual Summit : Express Condolences, Giuseppe Conte, Covid19 Pandemic Remain Watershed Moment In History

भारत-इटली सम्मेलन में बोले मोदी, कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना जरूरी

Fri, 06 Nov 2020 07:51 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
PM Modi At India Italy Virtual Summit : Express Condolences, Giuseppe Conte, Covid19 Pandemic Remain Watershed Moment In History
डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

भारत और इटली के बीच शुक्रवार को आयोजित द्विपक्षीय डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के कोरोना पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से मैं इटली में कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं इटली में कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से हुए नुकसान के लिए भारत के सभी लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं। जब दुनिया के अन्य देशों को कोरोना वायरस के बारे में पता चल रहा था और वे इसे समझने की कोशिश कर रहे थे, उस समय आप इसका सामना कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि कोरोना की स्थिति सुधरने के बाद हमें इटली की संसद के सदस्यों का भारत में स्वागत करने का मौका मिलेगा। हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को नए सिरे से तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह हमेशा इतिहास का एक हिस्सा रहेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा हमें खुद को कोरोना महामारी के बाद की दुनिया के लिए तैयार करना होगा। हमें इसके बाद सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। 
 

बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
पश्चिमी यूरोप के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती ने इस सम्मेलन को लेकर कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के साथ बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इटली के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसिद्ध कवि दांते की 700वीं जंयती संयुक्त रूप से सम्मिलित होने के लिए निमंत्रित किया। 

चक्रवर्ती ने कहा कि इटली भारत के साथ अधिक आर्थिक साझेदारी करने के लिए और अपनी आपूर्ति श्रृंखला के साथ निवेश के क्षेत्र में विविधता लाने के लिए बहुत उत्सुक है। उन्होंने कहा कि यह द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण पर केंद्रित था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed