फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi asks to organize programmes like Kashi-Tamil Sangamam in BJP National Executive meeting News in Hindi

BJP National Executive Meet: काशी-तमिल संगमम जैसे आयोजनों की तैयार हो रूपरेखा...पीएम मोदी ने की खास अपील

Tue, 17 Jan 2023 12:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 12:45 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वाराणसी में हुए काशी-तमिल संगमम पर चर्चा की। उन्होंने कहा, देश की सांस्कृतिक एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi asks to organize programmes like Kashi-Tamil Sangamam in BJP National Executive meeting News in Hindi
पीएम मोदी-जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन सोमवार को कई गैर राजनीतिक फैसले लिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल वाराणसी में हुए काशी-तमिल संगमम पर चर्चा की। उन्होंने कहा, देश की सांस्कृतिक एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की अपील की। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर जोर देने को कहा, जिससे सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और देश सांस्कृतिक रूप से एकजुट हो। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्यों के बीच भाषाओं और संस्कृति का आदान-प्रदान होना चाहिए।
विज्ञापन


मन की बात जैसे कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा 
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री के मन की बात जैसे कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बैठक में शामिल लोगों ने देश को सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक भावना के जरिए एकता के सूत्र में मजबूती से बांधने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की नीति से आत्मनिर्भर और मजबूत हुआ भारत 
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत ने विदेशों में कोविड के टीके भेजे। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है। कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया। उन्होंने कहा, लाभार्थियों को 22.6 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया गया। हमारी आर्थिक नीति से भारत मजबूत हुआ है और आत्मनिर्भर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed